इस गुफा में छिपा है दुनिया के अंत का राज! जानिए क्या है इस शिव मंदिर का राज 

उत्तराखंड के पिथौरागढ़  की गुफा में दुनिया के खत्म होने का रहस्य छिपा हुआ है। लेकिन इसकी सच्चाई क्या है इस बारे में किसी को पता नहीं है। 

इस रहस्यमयी गुफा का नाम पाताल भुवनेश्वर गुफा मंदिर है। उत्तराखंड के पिथौरागढ़ जिले में स्थित इस गुफा के बारे में हिंदू धर्म के पुराणों में लिखा गया है।

मंदिर तक पहुंचने के लिए बेहद पतला रास्ता बना है। यह गुफा समुद्र तल से 90 फीट गहरी है। इस गुफा में जाने के बाद आप जब मंदिर की तरफ जाएंगे, तो हाथी की तरह यहां की चट्टानों की कलाकृति दिखाई देगी।

इस गुफा में आपको नागों के राजा अधिशेष की कलाकृति भी देखने को मिलेगी। माना जाता है कि नागों के राजा अधिशेष ने दुनिया का भार अपने सिर पर संभाला हुआ है।

इस मंदिर में चार दरवाजे हैं। पुराणों के मुताबिक, मंदिर में एक रणद्वार, दूसरा पापद्वार, तीसरा धर्मद्वार और चौथा मोक्षद्वार है।

बताया जाता है कि जब रावण मरा था, तो पापद्वार का दरवाजा बंद हो गया था जबकि कुरुक्षेत्र में महाभारत के बाद रणद्वार को भी बंद कर दिया गया था।

स्कंदपुराण के मुताबिक, पाताल भुवनेश्वर गुफा मंदिर में भगवान शिव रहते हैं। मान्यता है कि इस मंदिर में सभी देवी देवता भगवान शिव की पूजा करने आते हैं।

पांडवों ने द्वापर युग में इस रहस्यमयी गुफा को खोजा था। बताया जाता है कि इस गुफा में पांडव भगवान शिव की पूजा किया करते थे।