लगने वाला है सूर्य ग्रहण, भूलकर भी न करें ये काम

25 अक्टूबर को सूर्य ग्रहण लगने जा रहा है। कुछ ऐसे काम हैं, जिन्हें सूर्य ग्रहण के दौरान भूलकर भी नहीं करने चाहिए। 

इस साल का अंतिम और दूसरा सूर्य ग्रहण 25 अक्टूबर 2023 को लगने जा रहा है। 

भारतीय समानुसार यह सूर्य ग्रहण 25 अक्टूबर को दोपहर बाद 02 बजकर 29 मिनट से शुरू होकर शाम 06 बजकर 32 मिनट तक रहेगा। 

यह सूर्य ग्रहण 04 घंटे 3 मिनट तक रहेगा। भारत में यह सूर्य ग्रहण करीब शाम 4 बजे से दिखाई देगा। मान्यताओं के अनुसार सूर्य ग्रहण के दौरान कुछ काम वर्जित माने गए हैं। 

सूर्य ग्रहण के समय कोई भी शुभ कार्य नहीं किया जाता है, क्योंकि सूर्य ग्रहण के दौरान नकारात्मक ऊर्जा में वृद्धि हो जाती है। ऐसे में शुभ कार्य का परिणाम शुभ फलदायी नहीं होता है। 

सूर्य ग्रहण के दौरान सुई में धागा नहीं डालना चाहिए। सूर्य ग्रहण के दौरान ना तो भोजन पकाना चाहिए और नही भोजन करना चाहिए।

सूर्य ग्रहण के दौरान काटने-छीलने का काम नहीं करना चाहिए। सूर्य ग्रहण के दौरान खासतौर पर गर्भवती महिलाएं भूलकर भी चाकू-कैंची या किसी भी धारदार चीज का इस्‍तेमाल न करें, ना ही ये चीजें हाथ में लें। मान्यता है कि  नहीं तो बच्चे में शारीरिक दोष पैदा हो सकता है। 

ग्रहण के दौरान यात्रा करने से बचना चाहिए।