सूर्य ग्रहण के बाद अब देव दीपावली पर लगेगा चंद्र ग्रहण

इस साल की दिवाली सूर्य ग्रहण के साए में बीत गई लेकिन आपको बता दें कि इस साल की देव दीपावली भी चंद्र ग्रहण के साए में गुजरने वाली है। 

आपको बता दें कि महज 15 दिन में लग रहे 2 ग्रहणों का सभी राशि के जातकों के जीवन पर बड़ा असर पड़ेगा लेकिन ये चार राशियां कुछ ज्यादा ही प्रभावित रहेंगी। 

देव दीपावली के दिन लगने वाला चंद्रग्रहण 8 नवंबर 2022, दोपहर 01:32 मिनट से लेकर 07: 27 मिनट तक लगेगा। 

 यह ग्रहण भारत में दिखाई नहीं देगा। 

8 नवंबर को चंद्र ग्रहण होने की वजह से इस बार देव दिवाली एक दिन पहले ही 7 नवंबर को मनाई जाएगी। 

देव दीपावली पर लगने वाले सूर्यग्रहण का वृश्चिक, वृषभ, कन्‍या और मिथुन चार राशियों के जातकों पर काफी प्रभाव रहने वाला है। 

इन राशि के जातकों को इस दिन संभल कर रहने की जरूरत है।