इस दिन है दीपावली का त्यौहार, जानिये तिथि, शुभ मुहूर्त और पूजा विधि

दिवाली हिंदुओं के सबसे महत्वपूर्ण और उज्ज्वल त्योहारों में से एक है। दीवाली को दीपावली और ‘रोशनी का त्योहार’ के रूप में भी जाना जाता है।

अंधकार पर प्रकाश की विजय का पर्व दीपावली इस वर्ष कार्तिक अमावस्या, 24 अक्टूबर, सोमवार को मनाई जाएगी। इस दिन सुख-समृद्धि के लिए मां लक्ष्मी और गणेश की पूजा की जाती है।

ऐसा माना जाता है कि इस दिन पूजा अर्चना करने से घर में देवी लक्ष्मी का वास होता है और भक्तों पर जीवन भर उनकी कृपा बनी रहती है।

शुभ मुहूर्त और तिथि निशिता काल – 24 अक्टूबर, 23:39 से 00:31 सिंह लग्न – 24 अक्टूबर, 00:39 से 02:56

स्थिर लग्न के बिना लक्ष्मी पूजा का मुहूर्त अमावस्या तिथि प्रारंभ – 24 अक्टूबर 2022 को 06:03 बजे अमावस्या तिथि समाप्त – 24 अक्टूबर 2022 को 02:44 बजे

लक्ष्मी पूजा मुहूर्त:18:54:52 से 20:16:07 कुल अवधि: 1 घंटा 21 मिनट प्रदोष काल:17:43:11 से 20:16:07 वृष अवधि:18:54:52 से 20:50:43