साल का दूसरा चंद्र ग्रहण कब, जानें  सभी जरूरी बातें

कार्तिक माह की पूर्णिमा यानी कि 8 नवंबर, दिन मंगलवार को साल का आखिरी चंद्र ग्रहण लगने जा रहा है।

साल का आखिरी चंद्र ग्रहण भारत में 8 नवंबर को दोपहर 1 बजकर 32 मिनट से शाम के 7 बजकर 27 मिनट तक रहने वाला है।

भारत में दिखने के अलावा साल का ये अंतिम चंद्र ग्रहण दक्षिणी/पूर्वी यूरोप, एशिया, ऑस्ट्रेलिया, उत्तरी अमेरिका, दक्षिणी अमेरिका, पेसिफिक, अटलांटिक और हिंद महासागर में भी दिखाई देगा।

– धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, भले ही ग्रहण मान्य हो या न हो लेकिन ग्रहण वाले दिन कुछ बातों का पालन करना अत्यंत शुभ फलदायी माना जाता है।

– ग्रहण के दिन दान का अत्यधिक महत्व है, इसलिए चंद्र ग्रहण के दिन दान अवश्य करें।

ग्रहण के समय कुछ भी पकाना, खाना-पीना वर्जित माना गया है। ग्रहण शुरू होने से पहले तुलसी के पत्तों को खाने की चीजों में डाल देना चाहिए।

ग्रहण के दौरान पूजा नहीं करनी चाहिए और देवता की मूर्तियों को भी नहीं छूना चाहिए। इस दौरान मंदिर के कपाट बंद कर देने चाहिए।