कब लग रहा है साल का आखिरी चंद्र ग्रहण? जानिए समय 

साल 2022 का दूसरा चंद्रग्रहण नवंबर में लगने जा रहा है। इससे पहले मई 2022 में पहला चंद्रग्रहण लगा था।

8 नवंबर को साल का दूसरा चंद्रग्रहण पड़ेगा और इस दिन देव दिपावली पड़ रही है।

चूंकि इस बार देव दिवाली के दिन यानी 8 नवंबर के दिन चंद्रग्रहण पड़ रहा है। इस वजह से विद्वानों ने 7 नवंबर को देव दीपावली मनाने का फैसला किया है।

बता दें कि सूर्य ग्रहण दीपावली के एक दिन बाद यानी गोवर्धन पूजा के दिन पड़ रहा है और उसके ठीक एक महीने बाद चंद्र ग्रहण लगेगा।

साल 2022 का दूसरा चंद्रग्रहण भारत में दिखाई देगा। यह भारत के समय के अनुसार 8 नवंबर को दोपहर 1 बजकर 32 मिनट से शाम 7 बजकर 27 बजे तक लगेगा।

साल का आखिरी चंद्रग्रहण भारत समेत दक्षिणी/पूर्वी यूरोप, एशिया, ऑस्ट्रेलिया, उत्तरी अमेरिका, दक्षिणी अमेरिका, पेसिफिक, अटलांटिक और हिंद महासागर में देखने को मिलेगा।

हिंदू पंचांग के अनुसार, चंद्र ग्रहण के 9 घंटे पहले ही सूतक काल शुरु हो जाता है। कहा जाता है कि सूतक काल में पूजा-पाठ सहित खाना-पीना भी नहीं करना चाहिए।

मान्यताओं अनुसार, चंद्र ग्रहण के समय सूर्य, चंद्रमा और पृथ्वी एक ही क्रम में होते हैं, जिसके कारण चंद्र ग्रहण लगता है।