चिंता बढ़ा रहा है 8 नवंबर का लगने वाला ये चंद्रग्रहण

साल का आखिरी ग्रहण और दूसरा खंडग्रास चंद्र ग्रहण 8 नवंबर 2022, कार्तिक पूर्णिमा को पड़ने जा रहा है।

यह चंद्र ग्रहण लोगों के मन में चिंता बढ़ा रहा है क्योंकि यह दूसरा ग्रहण 25 अक्टूबर 2022 को सूर्य ग्रहण के 15 दिनों के भीतर लगने वाला है। 

ज्योतिषियों के अनुसार, एक पक्ष या 15 दिनों के भीतर दो ग्रहण होना किसी बड़े अशुभ का संकेत माना गया है। इसे देखते हुए लोगों के मन में यह आशंका बनी हुई है कि अब देश और समाज को किसी बड़ी कठिनाई का सामना करना पड़ सकता है।

ग्रुहण के बाद आने वाले करीब एक महीने तक  का समय बहुत ही महत्वपूर्ण होता है। जो आइए जानते हैं कि आने वाला समय ग्रहण के प्रभाव के चलते किन राशियों के जातकों को लाभ और किन राशियों के लिए हानि के योग बना रहा है

खबरों के अनुसार, 8 नवंबर 2022 को  पड़ने जा रहे साल के आखिरी ग्रहण से 4 राशियों मिथुन, कर्क, वृश्चिक और कुंभ के लिए लाभकारी साबित होगा।

वहीं 4 राशियों मेष, वृष, कन्या और मकर के लिए हानि के योग लेकर आ रहा है।

इसके आलावा बाकी चार राशियों को ग्रहण के चलते मध्यम फल मिलेगा।

साल का आखिरी चंद्र ग्रहण भारत समेत दक्षिणी/पूर्वी यूरोप, एशिया, ऑस्ट्रेलिया, उत्तरी अमेरिका, दक्षिण अमेरिका, प्रशांत, अटलांटिक और हिंद महासागर में देखा जाएगा।