इस दिन है साल का आखिरी चंद्र ग्रहण 

साल का दूसरा चंद्र ग्रहण – 8 नवंबर 2022

8 नवंबर को इस साल का दूसरा चंद्र ग्रहण लगेगा। यह चंद्र ग्रहण भारत में दिखाई नहीं देगा।

जिस कारण सूतक मान्य नहीं होगा।

चंद्र ग्रहण का समय दोपहर 1 बजकर 32 मिनट से शुरू होकर शाम 7 बजकर 27 मिनट पर समाप्त होगा ।

यह चंद्र ग्रहण  दक्षिणी-पूर्वी यूरोप, एशिया, ऑस्ट्रेलिया, उत्तरी अमेरिका, दक्षिणी अमेरिका, पेसिफिक, अटलांटिक और हिंद महासागर में दिखाई देगा।

भारत में यह चंद्र ग्रहण नहीं दिखेगा, इसलिए इसका सूतक भारत में प्रभावी नहीं रहेगा।

चंद्र ग्रहण के समय कई अन्य सावधानियां बरतने की भी आवश्यकता होती है। ख़ासतौर से गर्भवती महिलाओं को अपनी सेहत का इस दौरान खास ख्याल रखना चाहिए।

चंद्र ग्रहण के दौरान निकलने वाली किरणें होने वाले बच्चे पर बुरा असर डालती हैं।