साल का दूसरा चंद्र ग्रहण लगेगा देव दीपावली पर 

साल 2022 का दूसरा और आखिरी चंद्र ग्रहण 08 अक्टूबर को लगने जा रहा है। 

पंचांग के अनुसार, आगामी 08 नवंबर, मंगलवार को लगने वाला चंद्र ग्रहण पूर्ण चंद्र ग्रहण होगा। 

भारत में पूर्ण चंद्र ग्रहण सिर्फ पूर्वी भागों में दिखाई देगा। वहीं आंशिक रूप से भारत के अधिकांश भागों में देखा जा सकता है। 

08 नवंबर, 2022 को देव दीपावली है। ऐसे में ज्योतिष शास्त्र के कई जानकार देव दीपावली ग्रहण से एक दिन पहले मनाने की बात कह रहे हैं। 

08 अक्टूबर को लगने वाला चंद्रग्रहण भारत में कोलकाता, सिलीगुड़ी, पटना, रांची, गुवाहाटी आदि स्थानों पर देखा जा सकेगा।

देव दीपावली के दिन लगने वाला चंद्रग्रहण उत्तरी और पूर्वी यूरोप, एशिया, ऑस्ट्रेलिया, प्रशांत महासागर, हिन्द महासागर, उत्तरी अमेरिका और दक्षिणी अमेरिका के अधिकांश हिस्सों में देखा जा सकेगा।

हिंदू मान्यताओं के अनुसार, चंद्रग्रहण का सूतक साल ग्रहण से 9 घंटे पहले शुरू हो जाता है। ग्रहण काल में विशेष रूप से गर्भवती महिलाओं को खास सावधानी बरतनी होती है। 

सूतक काल आरंभ होने के बाद पूजा-पाठ इत्यादि धार्मिक कार्य नहीं किए जाते हैं। चंद्र ग्रहण के दौरान यात्रा करना अशुभ माना गया है ऐ.से में इस दौरान यात्रा करने से परहेज करना चाहिए।

चंद्र ग्रहण के दौरान किसी भी प्रकार के शुभ कार्य नहीं किए जाते हैं। चंद्र ग्रहण के दौरान ना तो सोना चाहिए और ना ही धारदार वस्तुओं का इस्तेमाल करना चाहिए।  

चंद्र ग्रहण के दौरान स्नान और दान का खास महत्व है। इस दिन गंगा नदी में स्नान के बाद दान करना शुभ होता है।