जल्द लगेगा आखिरी चंद्र ग्रहण, जानें कब दिखेगा

8 नवंबर 2022 को कार्तिक पूर्णिमा के दिन इस साल का आखिरी चंद्र ग्रहण पड़ेगा। 

ये चंद्रग्रहण भारत में दिखाई देगा. इस दिन कार्तिक मास की पूर्णिमा तिथि भी है। पंचांग के अनुसार, कार्तिक शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि को देव दीपावली मनाई जाती है। 

ये चंद्रग्रहण भारत में दिखाई देगा। इसका सूतक भी रहेगा। चंद्र ग्रहण का सूतक 9 घंटे पहले प्रारंभ हो जाता है। 

ग्रहण की शुरुआत भारतीय समय के अनुसार दोपहर दो बजकर 41 मिनट से होगी और ये शाम छह बजकर 20 मिनट तक रहेगा। 

भारत के कुछ ही हिस्सों में पूर्ण और अधिकतर हिस्सों में आंशिक चंद्रग्रहण दिखाई देगा। वहीं, अमेरिका में पूर्ण चंद्रग्रहण नजर आएगा। 

चंद्र उदय का समय अलग-अलग स्थानों के हिसाब से अलग-अलग रहता है। ये ग्रहण चंद्र उदय के साथ दिखाई देगा। 

 ग्रहण की शुरुआत भारत में दोपहर से होगी। इसलिए इस समय यहां चंद्रमा दिखाई नहीं देगा लेकिन जैसे-जैसे शाम होगी तो चंद्र उदय के साथ ही ग्रहण भी दिखने लगेगा। 

अलग-अलग क्षेत्रों में चंद्र उदय का समय अलग अलग होता है। इस वजह से ग्रहण का सूतक का समय भी अलग-अलग रहेगा।