इस दिन लगेगा साल का आखिरी चंद्र ग्रहण

8 नवंबर को इस साल का दूसरा चंद्र ग्रहण लगेगा। यह चंद्र ग्रहण भारत में दिखाई नहीं देगा।

जिस कारण सूतक मान्य नहीं होगा।

चंद्र ग्रहण का समय दोपहर 1 बजकर 32 मिनट से शुरू होकर शाम 7 बजकर 27 मिनट पर समाप्त होगा।

यह चंद्र ग्रहण  दक्षिणी-पूर्वी यूरोप, एशिया, ऑस्ट्रेलिया, उत्तरी अमेरिका, दक्षिणी अमेरिका, पेसिफिक, अटलांटिक और हिंद महासागर में दिखाई देगा।

भारत में यह चंद्र ग्रहण नहीं दिखेगा, इसलिए इसका सूतक मान्य नहीं होगा।

ग्रहण के समय बिना भगवान को छुए मन में अपने इष्ट देव की पूजा करें।

ग्रहण से पहले खाने की चीजों में तुलसी के पत्ते डालकर रख दें।

ग्रहण की समाप्ति के बाद स्नान करके घर की सफाई करें और स्वच्छ हो जाएं। स्नान के बाद जरूरतमंदों को आटा, चावल आदि खाद्य पदार्थ दान करें।