देव दीपावली पर लगेगा साल का आखिरी और दूसरा चंद्र ग्रहण

8 नवंबर 2022 को कार्तिक पूर्णिमा है। इस दिन देव दिवाली मनाई जाएगी और इसी दिन साल का अंतिम व दूसरा चंद्र ग्रहण लगने वाला है।

देव दीपावली का पर्व दिवाली के 15 दिन बाद मनाया जाता है। इसे देवी-देवताओं के प्रकाश पर्व के रूप में भी जाना जाता है।

चंद्र ग्रहण कार्तिक पूर्णिमा के दिन 8 नवंबर 2022 को लगेगा। यह चंद्र ग्रहण भारत में भी दिखाई देगा।

देव दीपावली पर लगने वाला चंद्र ग्रहण भारतीय समयानुसार दोपहर 01:32 मिनट से शाम 07: 27 मिनट तक लगेगा।

साल का आखिरी चंद्र ग्रहण भारत के साथ-साथ दक्षिणी तथा पूर्वी यूरोप, ऑस्ट्रेलिया, एशिया के कुछ हिस्से, हिंद महासागरीय क्षेत्रों में, प्रशांत महासागरीय क्षेत्रों में, उत्तरी अमेरिका तथा दक्षिणी अमेरिका में दिखाई देगा।

इस साल का पहला चंद्र ग्रहण मई महीने में लगा था और आखिरी चंद्र ग्रहण 8 नवंबर को लगने वाला है। इसी दिन देव दीपावली का त्योहार भी है।

चंद्र ग्रहण और इसके सूतक के प्रभाव को देखते हुए ज्योतिष और विद्वानों के अनुसार देव दीपावली का पर्व एक दिन पहले यानी 7 नवंबर को मनाने का निर्णय लिया गया है।