साल का आखिरी चंद्र ग्रहण इस दिन

इस साल का दूसरा चंद्र ग्रहण 8 नवंबर को लगेगा। यह चंद्र ग्रहण भारत में दिखाई नहीं देगा।

जिस कारण सूतक मान्य नहीं होगा।

चंद्र ग्रहण का समय दोपहर 1 बजकर 32 मिनट से शुरू होकर शाम 7 बजकर 27 मिनट पर समाप्त होगा।

यह चंद्र ग्रहण  दक्षिणी-पूर्वी यूरोप, एशिया, ऑस्ट्रेलिया, उत्तरी अमेरिका, दक्षिणी अमेरिका, पेसिफिक, अटलांटिक और हिंद महासागर में दिखाई देगा।

भारत में यह चंद्र ग्रहण नहीं दिखेगा, इसलिए इसका सूतक भारत में प्रभावी नहीं रहेगा।

ग्रहण काल में पूजा का महत्व

ग्रहण के समय भगवान (चंद्र या सूर्य) राहु से पीड़ित होते हैं। जिससे भगवान कष्ट में रहते हैं। ऐसे समय जब कोई भक्त पूजा करता है तो उससे भगवान को बल मिलता है और उनका कष्ट कम हो जाता है।

विद्वानों का कहना है कि ग्रहण के दौरान जितनी पूजा की जाती है, उससे कई गुना अधिक फल प्राप्त होता है।

जब आप ग्रहण के समय पूजा करते हैं। जिससे भगवान बहुत प्रसन्न होते हैं। वहीं ग्रहण के बाद दान-दक्षिणा से दोष -पाप का नाश होता है।