8 नवंबर को साल का आखिरी चंद्र ग्रहण, जानें टाइमिंग

साल 2022 का अंतिम चंद्र ग्रहण 8 नवंबर, मंगलवार को लगेगा। 

भारतीय समय के अनुसार यह चंद्र ग्रहण 8 नवंबर को दोपहर 1 बजकर 32 मिनट से शुरू होकर शाम 7 बजकर 27 मिनट तक लगेगा। 

इसका प्रभाव दक्षिणी/पूर्वी यूरोप, एशिया, ऑस्ट्रेलिया, उत्तरी अमेरिका, दक्षिणी अमेरिका, अटलांटिक और हिंद महासागर में देखने को मिलेगा। 

यह चंद्र ग्रहण भारत में नहीं दिखाई देगा

इसलिए भारत में इस चंद्र ग्रहण का धार्मिक प्रभाव और सूतक मान्य नहीं होगा। 

ग्रहण का सूतक काल ग्रहण शुरू होने के 12 घंटे पहले शुरू हो जाता है। 

चंद्र ग्रहण सामान्यतः तब लगता है जब पूर्णिमा को सूर्य, पृथ्वी और चन्द्रमा एक सीधी रेखा में आ जाते हैं। जब पृथ्वी सूर्य और चन्द्रमा के बीच आ जाती है, तब चंद्रग्रहण लगता है। पूर्ण चंद्र ग्रहण के वक्त सूर्य की किरणें चन्द्रमा तक नहीं पहुंच पाती हैं और चन्द्रमा पर अंधकार छा जाता है।