जल्द ही लगने जा रहा है आखिरी चंद्र ग्रहण 

साल 2022 का दूसरा और आखिरी चंद्र ग्रहण 8 नंबर 2022 को लगने वाला है।

चंद्र ग्रहण भारतीय समयानुसार दोपहर 1 बजकर 32 मिनट से रात्रि 7 बजकर 27 मिनट तक रहेगा।

8 नवंबर को लगने वाला साल का आखिरी चंद्र ग्रहण भारत में दिखाई देगा।

यह चंद्र ग्रहण भारत सहित उत्तर पूर्वी यूरोप, एशिया के यूरोप से सटे हुए कुछ भाग, ऑस्ट्रेलिया, उत्तरी अमेरिका, प्रशांत महासागरीय क्षेत्र आदि जगहों पर ही दिखाई देगा।

ज्योतिष के जानकारों के अनुसार भारत में साल का आखिरी चंद्र ग्रहण दिखाई देगा। इसलिए यहां इसका सूतक काल भी मान्य होगा।

दरअसल ज्योतिष के अनुसार जिन क्षेत्रों में ग्रहण लगते हैं सूतक का प्रभाव केवल उन क्षेत्रों पर ही पड़ता है।

चूंकि भारत में यह चंद्र ग्रहण दिखाई देगा इसलिए यहां सूतक का प्रभाव होगा ।