अब देव दीपावली पर लगेगा साल का आखिरी चंद्रग्रहण

15 दिनों के अंतराल पर अब दूसरा ग्रहण लगने जा रहा है। 08 नवंबर 2022 को साल का आखिरी चंद्रग्रहण है।

08 नवंबर को लगने वाला चंद्रग्रहण भारत में दिखाई देगा जिस कारण से इसका सूतक काल मान्य रहेगा।

सूतक चंद्रग्रहण लगने से 9 घंटे पहले शुरू हो जाता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार सूतक काल में किसी भी तरह का शुभ कार्य और पूजा-पाठ करने की मनाही होती है।

भारतीय समय के अनुसार 08 नवंबर को लगने वाला साल का आखिरी चंद्रग्रहण दोपहर 02 बजकर 41 मिनट से शुरू हो जाएगा, जो शाम 06 बजकर 20 मिनट तक रहेगा।

ग्रहण के दौरान कई तरह की विशेष सावधानियां बरती जाती हैं। गर्भवती महिलाओं को ग्रहण नहीं देखना चाहिए, ग्रहण के बाद दान-पुण्य,स्नान और अपने इष्ट देव के मंत्रों का जाप करना चाहिए।

08 नवंबर को लगने वाला चंद्र ग्रहण पूर्ण चंद्रग्रहण होगा जिसे अमेरिका में साफ-साफ देखा जा सकेगा।

भारत में यह चंद्रग्रहण कुछ इलाकों में पूर्ण तो वहीं कुछ जगहों पर आंशिक चंद्र ग्रहण दिखाई देगा। इसके अलावा यह चंद्र ग्रहण उत्तर-पूर्वी यूरोप, एशिया,ऑस्ट्रेलिया, उत्तरी अमेरिका, अधिकांश दक्षिण अमेरिका,प्रशांत, अटलांटिक,हिंद महासागर,आर्कटिक और अंटार्कटिका में देखा जा सकेगा।

भारतीय समय के अनुसार साल के इस आखिरी ग्रहण की शुरुआत 08 नवंबर को दोपहर 02 बजकर 41 मिनट से होगी जो शाम 06 बजकर 20 मिनट पर खत्म हो जाएगा।

भारत में इस चंद्रग्रहण को चंद्रोदय होने के साथ देखा जा सकेगा। अलग-अलग शहरों में चंद्रोदय का समय अलग-अलग रहता है जिस कारण से देश में एक साथ चंद्रग्रहण नहीं देखा जा सकेगा।