देव दीपावली के दिन लगेगा चंद्र ग्रहण

ज्योतिष शास्त्र के दृष्टिकोण से इस बार कार्तिक का महीना बेहद खास रहने वाला है। 

दरअसल दिवाली पर इस बार सूर्य ग्रहण का साया रहेगा। वहीं देव दीपावली यानी कार्तिक पूर्णिमा पर चंद्र ग्रहण रहने वाला है। 

कार्तिक मास की पूर्णिमा तिथि को देव दीपावली मनाई जाती है। 

 इस साल देव दीपावली 08 नवंबर, 2022 को पड़ रही है। 

ऐसे में ज्योतिष शास्त्र के जानकारों का कहना है चंद्र ग्रहण के कारण इस बार देव दीपावली एक दिन पहले ही यानी 7 नवंबर को मनाई जाएगी। 

दरअसल इस बार का चंद्र ग्रहण भारत में दिखाई देगा। इस वजह से इस चंद्र ग्रहण का सूतक काल भी मान्य होगा। 

चंद्र ग्रहण का सूतक काल मान्य होने की वजह से देव दिवाली एक दिन पहले मनाने की सलाह दी जा रही है।