इस दिन लग रहा है चंद्र ग्रहण, जानें भारत में कब दिखेगा 

यह चंद्रग्रहण इस बार कार्तिक पूर्णिमा को लग रहा है। पंचांग के अनुसार कार्तिक पूर्णिमा दो दिन 7 और 8 नवंबर 2022 को है। 

कार्तिक पूर्णिमा के दिन ही देव दीपावली भी मनाई जाती है। इस प्रकार इस बार की देव दिवाली चंद्र ग्रहण की साया में मनाई जायेगी। 

साल 2022 का दूसरा और चंद्रग्रहण भारत के समय के अनुसार 8 नवंबर को दोपहर 1 बजकर 32 मिनट से शाम 7 बजकर 27 बजे तक लगेगा जो कि भारत में भी दिखाई देगा। 

भारत में यह चंद्रग्रहण भारतीय समय के अनुसार 8 नवंबर 2022 को शाम 5.32 मिनट पर दिखाई देगा और शाम 6.18 मिनट पर खत्म होगा।

साल 2022 का आखिरी और दूसरा चंद्रग्रहण भारत समेत दक्षिणी/पूर्वी यूरोप, एशिया, ऑस्ट्रेलिया, उत्तरी अमेरिका, दक्षिणी अमेरिका, पेसिफिक, अटलांटिक और हिंद महासागर में नजर आयेगा।

ये चंद्र ग्रहण भारत के कुछ हिस्सों में दिखाई देगा। इसलिए चंद्र ग्रहण का सूतक काल मान्य होगा।

इस बार चंद्र ग्रहण और देव दिवाली एक ही दिन होने के कारण कार्तिक पूर्णिमा के स्नान का महत्व और बढ़ गया है।