8 नवंबर को लगने वाला है चंद्र ग्रहण, जाने जरुरी बाते 

साल 2022 का अंतिम चंद्र ग्रहण 8 नवंबर को लगने जा रहा है। चंद्र ग्रहण एक खगोलीय घटना है लेकिन साथ ही धार्मिक रूप से भी ग्रहण को अत्यंत महत्वपूर्ण माना जाता है। 

भारत के पूर्वी भाग में पूर्ण चंद्र ग्रहण दिखेगा और अन्य राज्यों में आंशिक चंद्र ग्रहण देखा जा सकेगा। 

भारत के अलावा ऑस्ट्रेलिया, अमेरिका, कनाडा, ब्राजील, यूरोप और दक्षिणी अमेरिका जैसे अन्य देश भी 8 नवंबर 2022 को चंद्र ग्रहण देख सकेंगे। 

द्रिक पंचांग के अनुसार चंद्र ग्रहण सूतक सुबह 09:21 बजे शुरू होगा और सूतक काल शाम 06.18 बजे समाप्त होगा। 

भारतीय समयानुसार, 8 नवंबर कार्तिक पूर्णिमा को दोपहर 1 बजकर 32 मिनट से शाम 7 बजकर 27 बजे तक लगेगा जो कि भारत के कई हिस्सों में दिखाई देगा। 

भारत में यह चंद्रग्रहण भारतीय समय के अनुसार 8 नवंबर 2022 को शाम 5.32 मिनट पर दिखाई देगा और शाम 6.18 मिनट पर खत्म होगा। 

भारत में इसका सूतक काल मान्य होगा।  इस लिए सूतक काल और ग्रहण के दौरान ये काम न करें। 

सूतक और ग्रहण काल में पूजा वर्जित होती है। इसलिए इस दौरान घर में या मन्दिर में पूजा न करें। बल्कि भगवान का ध्यान करें।

मान्यताओं के अनुसार सूतक और ग्रहण काल के दौरान भोजन, नाश्ता, फल आदि का सेवन न करें और नहीं कुछ पेय पदार्थ लें।

सूतक काल और ग्रहण लगने के पहले भोजन आदि खाद्य पदार्थों में तुलसी की पत्ती डालकर रखें। मान्यता है कि खाद्य पदार्थों में तुलसी की पत्ती डालकर रखने उन्हें ग्रहण किया जाता है।