चंद्र ग्रहण के दौरान भूलकर भी न करें ये काम

चंद्र ग्रहण के दौरान नहीं सोना चाहिए। इस दौरान किसी भी तरह की नुकीली चीज के इस्तेमाल से भी बचना चाहिए।

मान्यता है कि इस दिन गंगा नदी में स्नान करना बहुत ही शुभ होता है। स्नान के बाद भी दान करना चाहिए।

विशेष रूप से गर्भवती महिलाओं को चंद्र ग्रहण के दौरान विशेष ध्यान रखना चाहिए।

इस दौरान कोई भी धार्मिक कार्य करना मना है। ऐसे में सूतक काल शुरू होने के बाद पूजा नहीं करनी चाहिए।  

इस दौरान यात्रा करना भी अशुभ माना जाता है। इसलिए यात्रा करने से बचें।

चंद्र ग्रहण मंगलवार 8 नवंबर 2022 को लगेगा। यह शाम 5:32 बजे शुरू होगा और शाम 6.18 बजे खत्म होगा।

सूतक की शुरुआत सुबह 09.21 बजे से शुरू होगी और शाम को 06.18 बजे समाप्त होगी। 

चंद्र ग्रहण उत्तरी और पूर्वी यूरोप, एशिया, ऑस्ट्रेलिया, प्रशांत महासागर, हिंद महासागर, उत्तरी अमेरिका और दक्षिण अमेरिका के अधिकांश हिस्सों में दिखाई देगा। वहीं, भारत की बात करें तो इसे कोलकाता, सिलीगुड़ी, पटना, रांची, गुवाहाटी पर देखा जा सकता है।