दुनिया में सबसे ताकतवर है ये एक चीज

चाणक्य का कहना है कि समय दुनिया की सबसे शक्तिशाली चीज है ए.क बार इंसान समय का महत्व समझ ले तो उसे कामयाब होने से कोई नहीं रोक सकता है। ऐसे लोगों के पास हर मुश्किल का तोड़ होता है। 

समय का सदुपयोग जरूरी - हमें बचपन से ही घर या स्कूल में समय के सदुपयोग का महत्व समझाया जाता रहा है। चाणक्य ने भी अपने नीति शास्त्र में इसका जिक्र किया है।

वह समय को दुनिया की सबसे बलवान चीज मानते हैं। समय सबके लिए समान है।  ये कभी अमीर-गरीब या ऊंच-नीच नहीं देखता है। 

समय न तो किसी के लिए रुकता है और न ही दोबारा लौटकर आता है। इसलिए जिसने समय की कीमत समझ ली, वो जीवन में कभी मात नहीं खाता है। 

लक्ष्यों की प्राप्ति - चाणक्य कहते हैं कि समय इंसान का भाग्य बदलने में बिल्कुल देरी नहीं लगाता है। जो लोग लक्ष्य को पाने के लिए सही समय पर निर्णय ले लेते हैं, उन्हें निश्चित ही कामयाबी मिल जाती है।

उन्हें भविष्य में बहुत कम समस्याओं का सामना करना पड़ता है और ये सब समय के महत्व को समझने और उसके सदुपयोग के चलते संभव हो पाता है। 

मां लक्ष्मी का आशीर्वाद - चाणक्य के अनुसार, समय का मोल समझने वालों पर धन की देवी मां लक्ष्मी हमेशा प्रसन्न रहती हैं। ऐसे लोग सही समय पर सही काम करते हैं, इसलिए उनकी राह बहुत आसान हो जाती है।

उदाहरण के लिए विद्यार्थी जीवन में छात्रों को पूरी एकाग्रता के साथ पढ़ाई करनी चाहिए और जवानी में अपने कार्यों के प्रति सजग और ईमानदार रहना चाहिए। 

जो लोग इस नियम को अपने जीवन में उतार लेते हैं, उन पर मां लक्ष्मी की कृपा हमेशा बनी रहती है। 

इसके विपरीत जो लोग आज का काम कल पर छोड़ देते हैं या समय पर अपने कार्यों को पूरा नहीं करते, वे धन की देवी के आशीर्वाद से हमेशा वंचित रहते हैं। ऐसे लोगों के जीवन में धन और सुख संपन्नता की हमेशा कमी ही रहती है। 

अच्छे वक्त में न करें अहंकार - चाणक्य कहते हैं कि जब किसी इंसान का वक्त अच्छा चल रहा होता है तो उसमें घमंड और अंहकार का भाव बढ़ने लगता है।

ऐसे लोगों में मानवीय गुणों की कमी होने लगती है. ये लोग अच्छे-बुरे में फर्क करना भूल जाते हैं। लेकिन एक न एक दिन इन्हें अपने किए पर पछतावा जरूर होता है। 

इनका घमंड और अहंकार देखकर दोस्त, रिश्तेदार दूरियां बना लेते हैं। और जब ऐसे इंसान का बुरा समय शुरू होता है तो इनका सहयोग करने कोई आगे नहीं आता है।