समय से पहले बूढ़े हो जाते हैं ये लोग 

 चाणक्य नीति में बताया गया है कि जवानी को बरकरार रखने के लिए क्या-क्या कार्य किए जाने चाहिए। चो चलिए जानते हैं चाणक्य नीति में जवान बने रहने के क्या सुझाव दिए गए हैं।

हर एक काम को करने का अलग तरीका होता है। इसके साथ ही हर एक काम को करने के नियम भी होते हैं।

जो व्यक्ति बहुत ज्यादा यात्रा करता है वह जल्दी ही बूढ़ा हो जाता है। हमेशा यात्रा पर रहने वाले व्यक्ति की सटीक दिनचर्या न होने के कारण वह जल्दी बूढ़ा हो जाता है।

इनके खाने का सही समय नहीं होता है। इनके घूमने का व सोने का भी सही समय नहीं होता है। कुल मिला कर उनका रूटीन ही नहीं होता है।

कहते हैं जिस महिला को समय-समय पर शारीरिक सुख नहीं प्राप्त होता है वह भी जल्द ही बूढ़ी हो जाती है।

चाणक्य नीति में सिर्फ मनुष्यों के जल्दी बूढ़े होने के बारे में ही नहीं बल्कि घोड़े के भी जल्दी बूढ़े होने के कारण के बारे में बताया गया है।

जिस घोड़े को ज्यादा बांध कर रखा जाए वह भी जल्दी ही बूढ़ा हो जाएगा।

घोड़े का काम होता है दौड़ना और अगर वह अपना काम छोड़ कर दिन भर खूंटे से बंधा ही रहेगा तो जल्द बूढ़ा हो जाएगा।

घोड़ा यदि दिन भर बंधा रहे तो उसकी शक्ति कम होने लगती है। वह बुढ़ापे की ओर अग्रसर हो जाता है।