दुश्मन से भी ज्यादा खतरनाक हो जाती हैं ये गलतियाँ

आचार्य चाणक्य की नीति के अनुसार व्यक्ति को अपने शत्रुओं की पहचान करनी आनी चाहिए। रोजाना की दिनचर्या में हमारे आस-पास ऐसे लोग भी होते है जो हमें नुकसान पहुंचाना चाहते है। 

ऐसे लोग दुश्मन से भी ज्यादा खतरनाक होते है। आइए जानते हैं ऐसे कौन से लोग हैं जिनसे दूरी बनानी आवश्यक है। 

गलत इंसान से प्रेम करने की गलती - आचार्य चाणक्य के अनुसार जो लोग गलत इंसान के साथ प्रेम में पड़ जाते है उन्हें थोड़ा संभल कर रहना चाहिए।

 लड़का हो चाहे लड़की दोनों को संभल कर रहना चाहिए। ऐसे लोग अपने फायदे के लिए किसी को भी धोखा दे सकते हैं। ऐसे लड़के या लड़की भरोसे लायक ही नहीं होते है। 

ऐसे लोग पैसा और तरक्की पाने के लिए प्यार का झूठा नाटक करते है और दूसरे का जीवन बर्बाद कर देते है। 

ज्यादा गुस्सा करने वालों से ना मांगे मदद - आचार्य चाणक्य के अनुसार कुछ लोगों को गुस्सा कुछ ज्यादा ही आता है। 

जिन्हें गुस्सा ज्यादा आता है ऐसे लोग किसी के सगे नहीं होते है. इसलिए ऐसे लोगों से दूरी बनाकर रखनी चाहिए। 

स्वार्थी व्यक्ति से रखें दूरी - आचार्य चाणक्य के अनुसार कुछ व्यक्ति कुछ ज्यादा ही स्वार्थी होते है।

ऐसे लोगों से दूर रहना ही अच्छा होता है। इसके साथ ही ऐसे लोगों से मदद मांगने का सोचना भी नहीं चाहिए।