ये 3 लोग बन सकते हैं आपकी जान के दुश्मन, कभी न करें इनसे बैर

चाणक्य कहते हैं कि व्‍यक्ति को कभी भी राजा या शासन प्रशासन से सीधे लड़ाई मोल नहीं लेनी चाहिए, क्योंकि इससे आपकी जान को भी खतरा हो सकता है। 

आज के दौर में देखें तो किसी बड़े अधिकारी तब तक न उलझें जब तक आप मजबूत स्थिति में न हो।  इनसे सीधे तौर पर बैर लेना आपको हानि पहुंचा सकता है। 

चाणक्य के अनुसार स्वास्थ सबसे बड़ा धन है। जो व्यक्ति अपने स्वास्थ से खिलवाड़ करता है उसके प्रति ध्यान नहीं देता वो खुद को मौत के मुंह में ढकेलता है। 

 चाणक्य के मुताबिक आजीविका के लिए जितना धन कमाना जरूरी है उतना ही शरीर का ख्याल रखना भी महत्वपूर्ण है। 

खान-पान को लेकर असावधानी मृत्यु के निकट ले जाती है फिर धन भी काम नहीं आता। खुद के शरीर से कभी द्वेष न करें तभी रोग दूर रहेंगे। 

एक बलवान व्यक्ति अपनी छवि को बरकार रखने के लिए दूसरों का नुकसान भी कर सकता है। 

इसलिए ऐसे लोगों से कोसों दूर रहे। फिर चाहे वो शरीर से बलवान हो या धन से। 

इनसे दुश्मनी करना मतलब धन हानि के साथ मौत को न्योता देना। 

धनी व्यक्ति पैसे के बल पर कानून और न्याय को भी खरीद सकता है वही ताकतवर इंसान बल का प्रयोग कर आपको औऱ् परिवार को हानि पहुंचा सकता है।