ये 3 बुरी आदतें इंसान को बनाती हैं गरीब 

आचार्य चाणक्य ने अपने नीति शास्त्र में ऐसी नीतियों का वर्णन किया है जिनका पालन या अपनाकर व्यक्ति अपने जीवन के दुख-दर्द को दूर कर सकता है।

चाणक्य ने व्यक्ति की कुछ आदतों का भी जिक्र किया है जो उसे गरीबी के दलदल में धकेल देती हैं। आइए जानते हैं उन बुरी आदतों के बारे में. -

चाणक्य के अनुसार व्यक्ति भले ही गरीब हो लेकिन उसे हमेशा साफ-सुथरा रहना चाहिए। अन्यथा घर में कभी भी देवी लक्ष्मी का वास नहीं होता है। ऐसे लोग सदैव तिरस्कृत होते हैं।

अपने घर में साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखें। प्रतिदिन स्नान करें और साफ कपड़े पहनें। सुबह और शाम दोनों समय भगवान की पूजा करें।

 चाणक्य के अनुसार असमय अधिक खाना और शराब पीना घर में दरिद्रता लाता है। चाणक्‍य कहते हैं कि गरीबी इंसान को और गरीब बना देती है। यह सेहत के लिए भी हानिकारक है।

साथ ही खाना हमेशा फर्श या डाइनिंग टेबल पर बैठकर खाना चाहिए, भूलकर भी शयनकक्ष में या बिस्तर पर बैठकर खाना नहीं खाना चाहिए।

चाणक्य के अनुसार चालाक व्यक्ति चाहे कितना भी धन कमा ले, वह कभी संतुष्ट और खुश नहीं रह पाता। इसलिए जीवन में कभी न करें ये गलतियां।