स्त्री की सबसे बड़ी ताकत का रहस्य नीति शास्त्र में छिपा

स्त्री की शक्ति - आचार्य चाणक्य कहते हैं कि स्त्रियों की सबसे बड़ी ताकत उसकी मीठी वाणी और सौंदर्य है।

जिन महिलाओ में ये दो गुण होते हैं पुरुष उनकी ओर जल्दी आकर्षित होते हैं। इतना जान लें की सुंदर और मधुर बोलने वाली स्त्री किसी को भी अपने वश में जल्द कर सकती हैं। 

ऐसी स्त्री सम्मानित भी होती है और परिवार को भी इसका लाभ मिलता है। 

ब्राह्मण की शक्ति - समाज के लोग ब्राह्मण का सम्मान उसके ज्ञान से करते हैं। जितना ज्ञानी ब्राह्मण होगा उतना ही सम्मान उसको मिलेगा।

आचार्य चाणक्य कहते हैं कि विपदा आने पर ज्ञान के अलावा कुछ साथ नहीं रहता है। इस लिए एक ब्राह्मण को ज्यादा से ज्यादा ज्ञान अर्जित करना चाहिए। ये ही उसकी जमापूंजी होती है। 

राजा होने के लिए गुण - राजा के जरूरी गुण चाणक्य नीति में बताये गये हैं। किसी राजा की सबसे बड़ा ताकत उसका बाहुबल है।

जबकि राजा के पास हमेशा मंत्री-संत्री और सेनापति होंगे, लेकिन राजा अगर कमजोर है तो वो कभी भी शासन नहीं कर सकता है। 

किसी भी राज्य पर शासन करने के लिए राजा को ताकतवर होना जरूरी है। अगर राजा शक्तिशाली होगा तो वो शासन भी तगड़ा करेगा और शासन करना भी आसान होगा।