किस्मत के धनी होते हैं ऐसे लोग, जिनके पास होती हैं ये 4 चीजें

गुणवान जीवनसाथी - जीवन में समझदार और गुणवान जीवनासाथी का परम सुख सबके हिस्से नहीं होता। यह सुख व्यक्ति के पिछले जन्म के अच्छे कर्मों के आधार पर ही प्राप्त होता है।

जिन लोगों के पास गुणी लाइफ पार्टनर होता है वह भाग्यशाली कहलाते हैं। चाणक्य बताते हैं कि स्त्री का सम्मान, करने वाले, उनके हर सुख-दुख में साथ निभाने वाले हर जन्म में पुण्य फल पाते हैं। 

धन का उपयोग - धन के बिना जीवन मुश्किल है, इसलिए पैसा तो सबके पास होना चाहिए।  किसी के पास कम तो किसी के पास ज्यादा लेकिन धन का सही उपयोग करने की कला हर मनुष्य में नहीं होती।

पैसों का सही इस्तेमाल करने का गुण उन्हीं को मिलता है जो इसकी कीमत समझते हैं, जिन्होंने लक्ष्मी का कभी निरादर न किया हो। पैसों का सही मैनेजमेंट करने की जानकारी नहीं होगी तो जीवनभर लक्ष्मी पाने के लिए संघर्ष करना पड़ेगा। 

दान का भाव - सच्चे मन से किया दान गरीब को भी धनवान बना देता है।

चाणक्य ने कहा है कि जिनके पास दान करने की भावना होती है वह जीवन में सदा तरक्की करते हैं। इन्हें हर कदम पर सौभाग्य प्राप्त होता है। 

पचाने की क्षमता - चाणक्य बताते हैं कि जिन्हें अच्छा खाने के साथ उसे पचाने की शक्ति मिली हो वह बहुत भाग्यशाली कहलाते हैं।

चाहे कितना ही अच्छा भोजन क्यों कर लो अगर उसे पचा नहीं पाओगे तो शरीर बर्बाद होने लगेगा, बीमारियां घेर लेंगी।