कठोर तप का ऐसा होता है परिणाम

व्यक्ति को जीवन में सफलता के मार्ग पर चलने के लिए एक बार चाणक्य नीति जरूर पढ़ना चाहिए।

आइए चाणक्य नीति के इस भाग में जानतें है कि कठिन तप का परिणाम क्या मिलता है।

भोजन के लिए योग्य पदार्थ और भोजन करने की अच्छी क्षमता। इसके साथ सुंदर व वीर स्त्री, पर्याप्त धनराशी, दान देने की भावना। यह सभी संयोग सामान्य तप से प्राप्त नहीं होता है।

आचार्य चाणक्य बता रहें हैं कि अच्छा भोजन और उस भोजन को करने की क्षमता से व्यक्ति के स्वास्थ्य और धन का ज्ञान होता है।

इसके साथ सुंदर, वीर और घर के साथ-साथ अन्य दूसरे कार्यों में भी दक्ष पत्नी किस्मत वालों को ही मिलती है।

जिसके पास भोजन, क्षमता, पत्नी और धन के साथ-साथ दान करने की भावना भी है उसे इस जन्म में सामान्य तप का फल प्राप्त नहीं हुआ है।

बल्कि उसने कठोर तप के कारण यह सब अर्जित किया है।