बॉयफ्रेंड और गर्लफ्रेंड के रिश्‍ते में कभी न शेयर करें ये बातें, रिश्‍ता हो सकता है खत्‍म

इसमें चाणक्य ने विवाह से पहले लड़के और लड़की के प्रेम संबंध को लेकर भी कई बाते बताई हैं।

उन्‍होंने इस रिश्‍ते को बहुत नाजुक बताते हुए कहा कि इस रिश्‍ते में कुछ बातों को एक दूसरे के साथ साझां नहीं करना चाहिए, नहीं तो रिश्‍ता टूट भी सकता है।

धन से जुड़ी बातें सदेव गुप्त रखनी चाहिए, खास कर ऐसे रिश्‍ते में। अगर इस रिश्‍ते में आपने अपनी आय के बारे में बता दिया तो हो सकता है कि आपकी कम आय देखकर आपका पार्टनर आपको छोड़ कर चला जाए। इसलिए शादी से पहले कभी अपने धन की चर्चा न करें।

इस रिश्‍ते में कभी भी एक दूसरे के सामने परिवार की बुराई नहीं करनी चाहिए। क्योंकि आगे चलकर यह एक दूसरे को नीचा दिखाने या झगड़ा करने का कारण बन सकता है। परिवारिक बुराई से खुद को दूर ही रखें।

कभी भी किसी पर भी आंख मूंदकर भरोसा नहीं करना चाहिए। जो लोग ऐसा करते हैं वे अपने जीवन में सबसे ज्यादा धोखा खाते हैं। इसलिए एक दूसरे पर बहुत सोच समझकर कर ही विश्वास करें।

इस रिश्‍ते में अपना दुःख भूलकर भी शेयर नहीं करना चाहिए। क्योंकि यह प्रेम का बंधन होता है। 

ऐसे में अगर आप मिलने के बाद अपने दुखों का रोना लेकर बैठेंगे तो आपका पार्टनर पहले तो आपसे सहानुभूति दिखाएंगे, लेकिन फिर धीरे धीरे दूर होने लगेगा।