चाणक्य की इन बातों को न भूलें कभी, हर बाधा हो जाएगी दूर 

तनाव मुक्त - आचार्य चाणक्य के अनुसार व्यक्ति को तनाव मुक्त रहना चाहिए। 

 तनाव मुक्त होने के कारण व्यक्ति हर कठिन परिस्थिति का डटकर सामना करता है। इंसान को हमेशा खुद पर विश्वास रखना चाहिए।

डटकर सामना करे - चाणक्य के अनुसार व्यक्ति को हर परिस्थिति का डटकर सामना करना चाहिए।

असफल होने पर उसे निराश नहीं होना चाहिए। हमेशा कोशिश करते रहो। इससे व्यक्ति को निश्चय ही सफलता मिलती है।

ईमानदारी हर काम में - चाणक्य के अनुसार व्यक्ति को हर काम ईमानदारी से करना चाहिए। 

किसी भी काम को छोटा समझकर उसकी उपेक्षा नहीं करनी चाहिए। क्योंकि व्यक्ति को सफलता तभी मिलती है जब वह काम को गंभीरता से करता है।

नकारात्मकता से रहें दूर - चाणक्य के अनुसार हर काम को सफल बनाने के लिए सकारात्मकता का होना बहुत जरूरी है।

नकारात्मक विचारों से दूर रहना चाहिए। यह उसकी सफलता में बाधक हो सकता है।