स्वस्थ रहने के लिए जरूर करें इन चीजों का सेवन 

आज के समय में भी आचार्य चाणक्य की नीतियां काफी लोकप्रिय हैं। आचार्य चाणक्य नीतियों का पालन कर व्यक्ति सफलता हासिल कर सकता है।

आज के समय में व्यक्ति बीमारियों को लेकर काफी परेशान रहते हैं। बीमारियों से दूर रहने के लिए खान- पान का विशेष ध्यान रखना चाहिए।

आचार्य चाणक्य ने एक श्लोक में बताया है कि किन चीजों का सेवन स्वस्थ रहने के लिए जरूरी होता है।

अनाज का सेवन - स्वस्थ रहने के लिए अनाज का सेवन करना चाहिए।

अनाज का सेवन करने से व्यक्ति ऊर्जावान रहता है और पाचन तंत्र भी मजबूत होता है। जिस व्यक्ति का पाचन तंत्र मजबूत होगा वह स्वस्थ होगा।

दूध का सेवन - दूध का सेवन स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद होता है। दूध अनाज से भी दस गुना अधिक शक्तिशाली होता है।

रोजाना नियमित रूप से दूध का सेवन करने से व्यक्ति स्वस्थ रहता है। दूध का सेवन हड्डियों के लिए भी फायदेमंद होता है।

घी का सेवन - घी दूध से ज्यादा फायदेमंद होता है। रोजाना नियमित रूप से घी का सेवन करने से आप स्वस्थ रह सकते हैं।

बीमारियों से दूर रहने के लिए व्यक्ति को रोजाना घी का सेवन करना चाहिए।