लंबे समय तक टिकता है इन पुरुषों का लव रिलेशन

प्राइवेसी - जिस रिश्ते में भरोसा होता है वहां बंदिशें नहीं होती। जो पुरुष प्रेम संबंधों में महिलाओं को अपनी तरह से जिंदगी जीने की आजादी देते हैं उनके रिश्ते कभी खराब नहीं होते। 

वहीं जो स्त्रियों को बंधन में रखते है कुछ वक्त के बाद उनकी लव पार्टनर घुटन महसूस करने लगती है। अपना वजूद खोने के डर वह ऐसे रिश्ता तोड़ना ज्यादा बेहतर समझती हैं। हर व्यक्ति की अपनी पहचान होती है। 

सम्मान - अच्छे रिश्तों की नीव प्यार और सम्मान होती हैं। महिलाओं का सम्मान करने वाले पुरुष स्त्रियों की पहली पसंद होते हैं। रिश्तों में हर स्त्री और पुरुष सम्मान का पात्र है। 

जो पुरुष प्रेम संबंधों या फिर वैवाहिक जीवन में महिलाओं का आदर नहीं करते, उन्हें ठेस पहुंचाते हैं उनका रिलेशन जल्द कमजोर पड़ जाता है। जो महिलाओं को तवज्जों देते हैं उनका वैवाहिक जीवन और प्रेम संबंध कभी असफल नहीं होता। 

सुरक्षा - पजेसिव और प्रोटेक्टिव होने में काफी अंतर है।  पुरुष जब प्रोटेक्टिव होते हैं तो वह स्त्रियों की केयर करते हैं लेकिन जब जरूरत से ज्यादा पुरुष केयरिंग हो जाए तो वह पजेसिव की श्रेणी में आ जाता है। 

पजेसिवनेस स्त्रियों को पाबंदियों का एहसास कराती है जो उन्हें पसंद नहीं। जो व्यक्ति अपनी प्रेमिका, पत्नी को सुरक्षा का अहसास कराएं।  उन्हें अच्छा माहौल दें। वहां पर कभी भी प्रेम कम नहीं होता है। 

ईगो से दूरी - हर रिश्ता ईगो से बढ़कर है। अपनी गलती पर जो पुरुष उसे स्वीकार कर लें, उनकी ये आदत महिलाओं को बहुत भाती है। लंबे समय तक रिश्तों में मिठास बनाने के लिए ईगो से दूरी बनानी होगी।