औरत कर रही हो ये 3 काम, तो मर्द तुरंत हटा ले निगाहे 

कपड़े ठीक करती महिला को ना देखें - आचार्य चाणक्य ने अपनी नीतियों में बताया है कि पुरुष को ऐसी महिला या लड़की को भूलकर भी नहीं देखना चाहिए, जो अपने कपड़े ठीक कर रही हो।

अगर गलती से आपकी नजर उधर चली भी जाती है तो तुरंत हटा लेना चाहिए और ऐसा नहीं करना चाहिए। 

चाणक्य नीति में अपराध की तरह माना गया है। इसके साथ ही जम्हाई लेती या छींकती महिला को भी नहीं देखना चाहिए। 

श्रृंगार करती महिला को भी नहीं देखना चाहिए - चाणक्य नीति के अनुसार, जब महिला श्रृंगार कर रही हो यानी तैयार हो रही हो तो उस समय पुरुषों को नहीं देखना चाहिए।

खासकर, जब महिला काजल लगा रही हो तो गलती से भी पुरुषों को नहीं देखना चाहिए। ऐसा करना पुरुषों के लिए ठीक नहीं होता और इसका अंजाब बहुत बुरा होता है। 

इसके साथ ही अगर महिला खुद की या बच्चे की तेल मालिश कर रही हो तो भी उसे नहीं देखना चाहिए। 

खाना खाती महिला को भी ना देखें - आजकल महिला और पुरुष सभी साथ बैठकर खाना खाते हैं, लेकिन आचार्य चाणक्य ने अपनी नीतियों में बताया है कि किसी भी पुरुष को भोजन करती महिला को नहीं देखना चाहिए।

चाणक्य नीति के अनुसार, महिला को खाना खाते देखना शिष्टाचार के खिलाफ होता है। 

चाणक्य ने बताया है कि खाना खाते समय महिला को देखने पर वह असहज हो जाती और वह ठीक से खाना नहीं खा पाती है। इसलिए, ऐसा नहीं करना चाहिए।