इन तीन लोगों के संगत में हमेशा दुखी रहता है व्यक्ति

कई मामलों में चाणक्य की नीतियां आज भी प्रासंगिक हैं। आज भी लोग चाणक्य नीति को बहुत ही उत्सुकता के साथ पढ़ते हैं।

कहा जाता है कि चाणक्य नीतियों का पालन करना मुश्किल होता है, लेकिन जिस व्यक्ति से इनका पालन कर लिया है उसे सफलता हासिल होती है।

आज हम चाणक्य नीति के तहत उन तीन प्रकार के लोगों के बारे में जानेंगे जिनके साथ रहने से दुख मिलता है।

मूर्ख शिष्य को शिक्षा देने पर, दुष्ट स्त्री के साथ जीवन बिताने पर और दुखियों-रोगियों के बीच में रहने वाले विद्वान व्यक्ति भी दुखी हो जाता है।

चाणक्य का अर्थ है कि गुरु व शिष्य का नाता ताले व कुंजी के समान है। क्योंकि गुरु ही वह चाबी होती है जो शिष्य को सफलता के मार्ग की कुंजी प्रदान करने में मदद करती है।

गुरु अपने छात्रों को हर मुश्किल घड़ी पार कराने व जीवन के संकटों के लिए तैयार करता है।

लेकिन, अगर विद्वान व्यक्ति के पास ऐसा शिष्य आ जाए जिसे कुछ भी न आता हो और न ही गुरु के बताए रास्ते पर चलता हो तो ऐसे मूर्ख शिष्य से विद्वान व्यक्ति भी दुखी हो जाता है।

चाणक्य  के अनुसार अगर किसी व्यक्ति को अच्छी जीवनसंगिनी का साथ न मिले तो उसका आगे का जीवन दुखों से भर जाता है।

जबकि एक अच्छी पत्नी अपने पति के अच्छे-बुरे हर समय में साथ देती है।