Shukra Gochar April 2025 – मंगलवार 01 अप्रैल को चैत्र मास के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि है। इस दिन मां दुर्गा के तीसरे स्वरूप मां चंद्रघंटा की भक्तिभाव से पूजा की जाती है। इसके साथ ही मां चंद्रघंटा के लिए नवरात्रि व्रत रखा जाता है। मां चंद्रघंटा की पूजा और ध्यान करने से साधक को मनचाहा वरदान मिलता है। इसके साथ ही आय और सौभाग्य में वृद्धि होती है।
ज्योतिषाचार्यों के अनुसार, चैत्र मास के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को सुख के कारक शुक्र अपनी चाल बदलेंगे। शुक्र की कृपा से कई राशियों के लोगों के जीवन में बदलाव देखने को मिलेंगे। इसका लाभ तीन राशियों के लोगों को मिलेगा। आइए जानते हैं इन राशियों के बारे में-
इस समय सुख के कारक शुक्र मीन राशि में विराजमान हैं। शुक्र 30 मई तक इसी राशि में रहेंगे। इसके अगले दिन शुक्र राशि परिवर्तन करेंगे। इससे पहले 1 अप्रैल को शुक्र नक्षत्र परिवर्तन करेंगे 01 अप्रैल मंगलवार को शुक्र पूर्वाभाद्रपद नक्षत्र में गोचर करेंगे।
वृश्चिक
न्याय के देवता शनिदेव के मीन राशि में गोचर करने से वृश्चिक राशि के जातकों को शनि की ढैय्या से मुक्ति मिल गई है। वहीं 01 अप्रैल को शुक्र की चाल में परिवर्तन होने से वृश्चिक राशि के जातकों को सभी क्षेत्रों में सफलता मिलेगी। अचानक धन लाभ होगा। यह भी संभव है कि कहीं फंसा हुआ या अटका हुआ पैसा वापस मिल जाए। दान-पुण्य के कार्यों में सक्रियता बढ़ेगी। लोगों की मदद के लिए आप आगे रहेंगे। लेखन के क्षेत्र में आपकी रुचि बढ़ेगी। सरकारी नौकरी से जुड़े लोगों को कोई बड़ा पद मिल सकता है। सरकार या किसी बड़े अधिकारी द्वारा आपको सम्मानित किया जा सकता है। बॉस से तारीफ मिल सकती है। कुल मिलाकर वृश्चिक राशि के जातकों को विशेष लाभ मिलेगा।
कुंभ राशि
शनिदेव के राशि परिवर्तन के साथ ही कुंभ राशि वालों पर साढ़ेसाती का अंतिम चरण शुरू हो गया है। इस समय शनिदेव कुंभ राशि के धन भाव में विराजमान हैं। इससे कुंभ राशि वालों को धन की प्राप्ति हो सकती है। साथ ही अटका हुआ धन भी वापस मिल सकता है। शुक्र की कृपा से सुख में वृद्धि होगी। खरमास के बाद शुभ कार्य के लिए वस्त्र और आभूषण खरीद सकते हैं। पूजा-पाठ और भक्ति में आपकी रुचि रहेगी। व्यापार से जुड़े लोगों को लाभ मिलेगा। पार्टनर से संबंध मधुर रहेंगे। भूमि और भवन खरीद सकते हैं।
मीन राशि
शनिदेव के राशि परिवर्तन के साथ ही मीन राशि वालों पर साढ़ेसाती का दूसरा चरण शुरू हो गया है। वहीं शुक्र की कृपा से मीन राशि वालों को शुभ फल मिलेंगे। इस राशि के जातकों को शुक्र की कृपा हमेशा मिलती है। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। भौतिक सुखों पर धन खर्च कर सकते हैं। आप बातूनी हो सकते हैं। करियर को नया आयाम मिलेगा। व्यापार में वृद्धि और तरक्की के लिए हरी सब्जियां और हरे फल दान करें। शुक्र की कृपा से सुखों में वृद्धि होगी। कोई बड़ी इच्छा पूरी होगी। आने वाले समय में मायावी ग्रह राहु से भी मुक्ति मिलेगी।