Ketu Gochar 2025: केतु का गोचर, सिंह समेत इन 5 राशियों के लोग अगले 48 दिन रहें सावधान, केतु बन चुका है कांटा

Ketu Gochar 2025: केतु इस समय कन्या राशि में गोचर कर रहा है और संवत की शुरुआत से 18 मई तक केतु कन्या राशि में गोचर करेगा, जिसके बाद केतु सिंह राशि में प्रवेश करेगा। लेकिन इस समय शनि की स्थिति में परिवर्तन और मीन राशि में कई ग्रहों की युति के कारण केतु का सभी राशियों पर अलग-अलग प्रभाव पड़ेगा। लेकिन सिंह समेत 5 राशियों के लिए केतु का गोचर कष्टकारी और कांटे की तरह चुभने वाला रहेगा। तो आइए जानते हैं केतु के प्रतिकूल प्रभाव से सिंह समेत इन राशियों को क्या परिणाम मिलने वाले हैं।

सिंह

इस अवधि में आपके खर्चे बहुत अधिक रहने वाले हैं। आपको इस दौरान बहुत सावधानी से निवेश करना चाहिए। क्योंकि, आपको अचानक आर्थिक नुकसान होने की संभावना है। पारिवारिक मामलों में भी आपको काफी उलझनों का सामना करना पड़ सकता है। इस अवधि में आपको अपनों का साथ नहीं मिल सकता है। जिसके कारण आप खुद को थोड़ा असहाय महसूस कर सकते हैं। नौकरीपेशा लोगों को भी कार्यस्थल पर संघर्ष करना पड़ सकता है।

कन्या

केतु आपके सभी कामों में रुकावट डालने वाला है। आपके काम अचानक से रुक सकते हैं। साथ ही आपको काम में कई बाधाओं का सामना करना पड़ सकता है। इस दौरान आपकी आमदनी कम और खर्चे बहुत अधिक रहेंगे। साथ ही आपको स्वास्थ्य को लेकर भी काफी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। आपको गुस्सा अधिक आ सकता है, इसलिए खुद पर थोड़ा नियंत्रण रखें।

तुला

केतु के प्रभाव से तुला राशि के लोगों को अपने शत्रुओं से डर रहेगा। तनाव के कारण आपको स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों का भी सामना करना पड़ सकता है। आपके शत्रु आप पर हावी हो सकते हैं। नौकरीपेशा लोगों को इस दौरान अपने काम में थोड़ा सावधान रहना होगा। साथ ही गुस्से को अपने ऊपर हावी न होने दें। इस दौरान आपको गुस्सा अधिक आ सकता है।

धनु

केतु के प्रभाव से धनु राशि के लोगों के साथ आपके अपने भी पराए जैसा व्यवहार करेंगे। इस दौरान आपको किसी का साथ नहीं मिलेगा। साथ ही आपके खर्चे भी काफी बढ़ सकते हैं। स्वास्थ्य पर आपको काफी धन खर्च करना पड़ सकता है। आप किसी न किसी बात को लेकर असमंजस में रहेंगे। इस दौरान आपको निर्णय लेने में थोड़ी उलझन हो सकती है।

मकर

केतु मकर राशि वालों को काफी संघर्ष करवाने वाला है। आपको सफलता पाने के लिए काफी संघर्ष करना पड़ सकता है। आप वाहन आदि पर काफी धन खर्च करेंगे। साथ ही आपको अपनी मेहनत के अनुसार लाभ भी नहीं मिलेगा। इस दौरान आपको आराम कम मिलेगा। वाहन का प्रयोग सावधानी से करें, दुर्घटना होने की संभावना है।

Leave a Comment