Jyotish 2025: भूकंप, तूफान और भीषण गर्मी, क्या 2025 प्राकृतिक आपदाओं का साल है? जानिए ज्योतिष की गणना

Jyotish 2025: साल 2025 का तीसरा महीना यानी मार्च चल रहा है। इसे साल का सबसे खास और महत्वपूर्ण महीना माना जाता है। आपको बता दें, साल 2025 का सबसे बड़ा राशि परिवर्तन 29 मार्च को हो चूका है। इस दिन शनि कुंभ राशि से अपनी यात्रा रोककर देवगुरु की राशि मीन में प्रवेश कर गए। शनि 30 साल बाद मीन राशि में आ चुकेहैं। शनि के मीन राशि में प्रवेश से उनकी राहु के साथ युति बनी है, जिससे पिशाच और ग्रहण योग बनेगा। ज्योतिषाचार्यों के अनुसार शनि के मीन राशि में प्रवेश से न केवल 12 राशियों पर बल्कि देश-दुनिया के कामकाज और प्राकृतिक आपदाओं पर भी असर पड़ेगा। आपको बता दें, साल की शुरुआत से पहले कई ज्योतिषीय गणनाएं की गई थीं कि यह साल ग्रहों के राजा मंगल का होगा, जो कई बड़ी घटनाओं का संकेत है। ऐसे में आइए ग्रहों के प्रभाव से होने वाली कुछ घटनाओं के बारे में विस्तार से जानते हैं….

ज्योतिषीय गणनाओं के अनुसार शनि 29 मार्च 2025 को मीन राशि में प्रवेश कर चुके हैं। उससे ठीक एक दिन पहले यानी 28 मार्च को म्यांमार में भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए थे। इसकी गति इतनी तेज थी कि इसके प्रभाव के कारण थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक में भी इसका असर महसूस किया गया। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार म्यांमार में 7.7 तीव्रता के इस भूकंप के कारण करीब 25 लोगों के मारे जाने की खबर है।

साल 2025 की शुरुआत में की गई थीं ये कई भविष्यवाणियां

साल की शुरुआत से पहले कई ज्योतिषियों ने गणना की थी कि जब भी न्याय के देवता शनि मीन राशि में आएंगे, तब दुनिया में विश्व युद्ध की शुरुआत की भूमिका का दूसरा चरण शुरू हो जाएगा। इतना ही नहीं, बदलती दुनिया में रूस, यूक्रेन, इजरायल, हमास के बाद अब नए मोर्चों पर युद्ध का बिगुल फूंका जा सकता है।

गुरु के गोचर से क्या बदलेगा?

ज्योतिषीय गणना के अनुसार, देवगुरु बृहस्पति 14 मई को वृषभ राशि में अपनी यात्रा समाप्त कर मिथुन राशि में प्रवेश करेंगे। बृहस्पति का मिथुन राशि में प्रवेश देश और दुनिया के लिए खतरनाक साबित हो सकता है। आपको बता दें, बृहस्पति की बिगड़ी चाल जलवायु और मौसम में काफी बदलाव ला सकती है।

राहु का प्रभाव

राहु ग्रह 18 मई 2025 को शाम 5:08 बजे कुंभ राशि में प्रवेश करेगा। इससे कोरोना वायरस जैसी नई महामारी का खतरा बढ़ सकता है। इसके साथ ही कई अन्य बड़े बदलाव भी देखने को मिल सकते हैं।

Leave a Comment