Grah Gochar 2025 – 30 साल बाद करीब आएंगे बुध और शनि, इन राशियों के लिए शुरू होगा सुनहरा समय, नई नौकरी के साथ अपार धन प्राप्ति के भी रहेंगे योग

Grah Gochar 2025 – वैदिक ज्योतिष के अनुसार ग्रह समय-समय पर नक्षत्र परिवर्तन कर राशियों के साथ युति बनाते हैं, जिसका असर मानव जीवन के साथ-साथ देश-दुनिया पर भी पड़ता है। वैदिक पंचांग के अनुसार 3 अप्रैल, गुरुवार को बुध बृहस्पति के नक्षत्र में प्रवेश करेगा। नक्षत्र में शनि पहले से ही मौजूद है, जिसके कारण शनि बुध के साथ युति बनाएगा। ऐसे में बुध और शनि की युति कुछ राशियों की किस्मत चमका सकती है। साथ ही इन राशियों की आय में वृद्धि और नौकरी में पदोन्नति के भी योग बन रहे हैं। आइए जानते हैं कौन सी हैं ये भाग्यशाली राशियां…

तुला राशि

बुध और शनि की युति आप लोगों के लिए लाभकारी साबित हो सकती है। इस समय आपकी आय में जबरदस्त वृद्धि देखने को मिलेगी। साथ ही इस समय धन में वृद्धि के भी योग बनेंगे। जीवन में सकारात्मक बदलाव आएंगे। मन में एक अलग ही उत्साह रहेगा। नौकरीपेशा लोगों की पदोन्नति की बात चलेगी। इस दौरान आपकी योजनाएं सफल होंगी। साथ ही आपकी मनोकामनाएं भी पूरी होंगी। इस दौरान बेरोजगार लोगों को नौकरी मिल सकती है।

वृषभ राशि

वृषभ राशि के जातकों के लिए बुध और शनि की युति सकारात्मक साबित हो सकती है। इस दौरान आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा। साथ ही अटका हुआ पैसा भी मिल सकता है। वहीं व्यापारियों के लिए समय अच्छा साबित हो सकता है। करियर में सफलता प्राप्त कर पाएंगे। रिश्तेदारों से संबंध बेहतर होंगे। साथ ही नौकरीपेशा लोगों को कार्यस्थल पर नई जिम्मेदारी मिल सकती है। साथ ही जूनियर और सीनियर का सहयोग मिलेगा। साथ ही देश-विदेश की यात्रा भी कर सकते हैं।

मीन राशि

शनि और बुध की युति आपके लिए अनुकूल साबित हो सकती है। इस समय आपके व्यक्तित्व में निखार आएगा। साथ ही आपका आत्मविश्वास भी ऊंचा रहेगा। इस दौरान बेरोजगार लोगों को नौकरी मिल सकती है। साथ ही शिक्षा के क्षेत्र में सफलता मिल सकती है। संतान की ओर से शुभ समाचार मिलेगा। सामाजिक रूप से उन्नति हो सकती है। साथ ही इस दौरान आपको कोर्ट-कचहरी के मामलों में विजय मिल सकती है और आपके साहस और पराक्रम में भी वृद्धि हो सकती है।

Leave a Comment