घर में कबूतर आने से क्या होता है – कबूतर का घर में आना शुभ या अशुभ

घर में कबूतर का आना कैसा होता है – अक्सर हम देखते हैं कि कुछ पक्षी घरों में अपना घोंसला बनाते हैं। कुछ पक्षियों का घर में आना बहुत शुभ होता है तो कुछ पक्षियों का आना बहुत अशुभ होता है। वहीं, कबूतर भी घर के बाहर आंगन या बालकनी में अपना घोंसला बनाते हैं। शकुन शास्त्र के अनुसार कबूतर मां लक्ष्मी के भक्त होते हैं। कबूतर को बहुत शुभ माना जाता है, लेकिन कभी-कभी यह अशुभ संकेत भी देता है। आपके घर में कबूतर का घोंसला बनाना भविष्य का संकेत देता है।

घर में कबूतर का आना कैसा होता है / कबूतर का घर में आना शुभ या अशुभ

घर में कबूतर का आना शुभ होता है। अगर आपके घर में कबूतर आता रहता है तो इससे सकारात्मक ऊर्जा बढ़ती है। ऐसा माना जाता है कि जब कोई कबूतर बिना घोंसला बनाए आपके घर आ जाए तो यह बहुत ही शुभ संकेत होता है। अगर आपके घर में रोजाना कबूतर आते हैं तो उन्हें दाना जरूर खिलाएं।

कबूतर को शकुन-विद्या और ज्योतिष दोनों में शुभ माना जाता है। कबूतर को शकुन-विद्या और ज्योतिष दोनों में ही शुभ माना जाता है। लेकिन घर में कबूतर का घोंसला बनाना शुभ नहीं माना जाता है। ऐसा कहा जाता है कि घर में कबूतर का घोंसला दुर्भाग्य का संकेत देता है। इससे परिवार के सदस्यों की आर्थिक स्थिति पर असर पड़ता है।

कबूतर से जुड़े शुभ-अशुभ संकेत

अगर आप कहीं बाहर जा रहे हैं और अचानक से आपके दाहिनी तरफ से कबूतर उड़कर जाए तो इसे अशुभ के तौर पर देखा जाता है। अगर कबूतर आपके सिर के ऊपर से उड़ जाए तो इसका अर्थ है कि आपके जीवन में परेशानियां खत्म हो जाएंगी।

वास्तु शास्त्र के अनुसार अगर दिन के पहले पहर में कबूतर की आवाज सुनाई दे तो यह एक शुभ संकेत है। लेकिन अगर चौथे पहर में कबूतर की आवाज सुनाई दे तो इसका मतलब है कि आपको कोई बड़ा नुकसान होने वाला है।

अगर आप कबूतर को दाना खाते हुए देख लें तो समझ लें कि आपके घर में धन की वृद्धि होने वाली है और घर की तरक्की के साथ-साथ परिवार के सदस्यों की भी तरक्की होना तय है। हालाँकि, छत पर कबूतर को खाना खिलाना अशुभ माना जाता है। ऐसे में अगर संभव हो तो अपने घर की बालकनी या आंगन में कबूतरों के लिए दाना रखें। इससे घर का वास्तुदोष दूर होता है और बुध ग्रह मजबूत होता है।

अगर कबूतर घर की छत या बालकनी पर आकर बैठ जाए तो मां लक्ष्मी की कृपा से आपको धन या कोई अन्य लाभ हो सकता है।

इन सबके अलावा ऐसा माना जाता है कि जिस व्यक्ति की कुंडली में राहु दोष हो उसे अपने घर के आंगन में कबूतर को दाना डालना चाहिए। इससे राहु ग्रह का दोष दूर हो जाता है। साथ ही प्रेम विवाह की चाहत रखने वाले लोगों को शकुन शास्त्र में कबूतरों को दाना डालने की सलाह दी जाती है। ऐसा करने से विवाह या प्रेम संबंधों में आ रही परेशानियां दूर हो जाती हैं।

यदि दिन के पहले पहर में कबूतर गुटर गूं करते है तो इसका मतलब है कि लाभ होगा, तीसरे पहर में इसका संबंध विवाह या प्रेम से हो सकता है। लेकिन चौथे प्रहर में कार्यों में हानि होती है।

निष्कर्ष (Conclusion)

आज के इस लेख में हमने आपको घर में कबूतर आने से क्या होता है – कबूतर का घर में आना शुभ या अशुभ के बारे में जानकारी दी है। हमे उम्मीद है आपको यह लेख अच्छा लगा होगा। अगर आपको यह लेख कबूतर का घर में आना शुभ या अशुभ (Kabutar Ka Ghar Me Aana Shubh Ya Ashubh) अच्छा लगा है तो इसे अपनों के साथ भी शेयर करे।

Leave a Comment

You cannot copy content of this page