Budh Gochar 2025 – ग्रहों के राजकुमार बुध 27 फरवरी 2025 को मीन राशि में प्रवेश करेंगे और 6 मई तक इसी राशि में रहेंगे। मीन राशि के स्वामी देवगुरु बृहस्पति हैं। गुरु और बुध के बीच मित्रता का भाव है। शुक्र पहले से ही मीन राशि में विराजमान हैं। इस तरह मीन राशि में बुध और शुक्र की युति बनेगी, जो राजयोग बनाएगी। ज्योतिष शास्त्र में लक्ष्मी नारायण राजयोग को बहुत ही शुभ माना जाता है। इस योग के प्रभाव से कुछ भाग्यशाली राशियों को भाग्य का साथ मिलेगा, करियर में तरक्की होगी और आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा। जानिए बुध और शुक्र की युति से किन राशियों को होगा लाभ-
1. वृषभ – वृषभ राशि वालों के लिए आय के नए स्रोत बनेंगे और पुराने स्रोतों से भी धन की प्राप्ति होगी। परिवार में खुशी का माहौल रहेगा। अपनों का सहयोग मिलेगा। निवेश पर अच्छा रिटर्न मिलेगा। नौकरी में तरक्की के योग हैं।
2. मिथुन – मिथुन राशि वालों को निजी और पेशेवर जीवन में अच्छे परिणाम मिलेंगे। व्यापारियों को लाभ होगा। नौकरी में आपको कोई नई भूमिका या जिम्मेदारी मिल सकती है। कार्यस्थल पर आपकी मेहनत रंग लाएगी। नौकरी चाहने वालों को शुभ समाचार मिल सकता है। धन की स्थिति में सुधार होगा।
3. कन्या- कन्या राशि वालों को अचानक धन लाभ हो सकता है। नौकरी और व्यापार में आपकी स्थिति बेहतर होगी। पिता की मदद से आपको धन लाभ हो सकता है। अटका हुआ पैसा वापस मिल सकता है। नौकरी में तरक्की मिल सकती है। व्यापारियों के लिए समय अनुकूल रहेगा।
4. कुंभ- कुंभ राशि वालों के लिए बुध का गोचर लाभकारी रहने वाला है। परिवार के साथ अच्छा समय बिताने का मौका मिलेगा। भूमि, भवन और वाहन की खरीदारी संभव है। धन की आवक बढ़ेगी। जीवनसाथी का साथ मिलेगा। बचत करने में आप सफल रहेंगे। व्यापार की स्थिति पहले से बेहतर रहेगी। लोगों को प्रभावित करने में आप सफल रहेंगे।
5. मकर- मीन राशि में बुध का गोचर मकर राशि वालों के लिए लाभकारी रहने वाला है। मकर राशि वालों को निजी जीवन में सकारात्मक बदलाव देखने को मिलेंगे। आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी। भाग्य का साथ मिलेगा। संयोग से कोई काम भी बन जाएगा। व्यापार की स्थिति में सुधार होगा और लाभ होगा।