Budh Gochar 2025: अप्रैल का महीना सभी राशियों के लिए शानदार रहने वाला है। इस महीने में चैत्र नवरात्रि के दौरान कई ग्रह अपनी चाल बदलेंगे। इसके साथ ही मंगल भी राशि बदलेगा। इसके बाद सूर्य देव मीन राशि से मेष राशि में चले जाएंगे। इस दिन से खरमास खत्म हो जाएगा। इससे पहले ग्रहों के राजकुमार बुध भी अपनी चाल बदलेंगे। बुध की स्थिति में बदलाव होने से कई राशियों के जीवन में नया सवेरा होगा। इन राशियों के जातकों को व्यापार में विशेष लाभ मिलेगा। साथ ही अटका हुआ पैसा भी वापस मिल सकता है। आइए जानते हैं इन राशियों के बारे में सबकुछ-
कन्या
व्यापार के दाता बुध देव कन्या राशि के जातकों को शुभ फल देते हैं। बुध देव की कृपा से कन्या राशि के जातक व्यापार में बेहतर प्रदर्शन करते हैं। सोना, कपड़ा और केमिकल क्षेत्र से जुड़े कारोबारियों को दोगुना मुनाफा हो सकता है। व्यापार में नए साझेदार भी मिल सकते हैं। कई व्यवसायों को एक साथ जोड़कर आप अच्छा पैसा कमा सकते हैं। बुध अपनी कृपा अवश्य बरसाएंगे। नौकरी कर रहे लोगों को भी मनचाही सफलता मिल सकती है। हालांकि, आपको अपने कौशल में सुधार करना होगा। भगवान गणेश की पूजा करें। साथ ही हर बुधवार और गुरुवार को गाय को हरा चारा खिलाएं।
कुंभ
कुंभ राशि वालों पर भी बुध की कृपा बरसेगी। वर्तमान समय में शुक्र और शनि देव की अपार कृपा से कुंभ राशि वालों को व्यवसाय में अपार सफलता मिल रही है। साथ ही नौकरी में पदोन्नति मिल सकती है। वेतन में भी बढ़ोतरी हो सकती है। आप कोई नया काम शुरू करने की योजना बना सकते हैं। हालांकि, इसके लिए घर के बड़े-बुजुर्गों की सलाह जरूर लें। भावनाओं में बहकर कोई निर्णय न लें। आप विशेष ज्ञान के माध्यम से भूमि या भवन भी खरीद सकते हैं। हर सोमवार और शनिवार को देवों के देव महादेव की पूजा करें।
मीन
मीन राशि वालों को हमेशा शुभ फल देता है। इस राशि में कई ग्रह मौजूद हैं। इससे लक्ष्मी नारायण योग भी बन रहा है। लक्ष्मी नारायण योग से मीन राशि के जातकों को लाभ होगा। अचानक धन लाभ होगा। आप भविष्य के लिए योजना बना सकते हैं। अटके या लंबित कार्य पूरे हो सकते हैं। व्यापार में गति आ सकती है। करियर को नया आयाम मिल सकता है। आपको नई नौकरी का प्रस्ताव मिल सकता है। जल्दबाजी में कोई फैसला न लें। जीवन के फैसले दूरदर्शिता के साथ लें। शुक्र की कृपा से भाग्य उदय होगा। वहीं बुध की कृपा से आप कोई बड़ा काम करने में सफल होंगे।