अच्छा समय आने के संकेत – अच्छे दिन आने के शुभ संकेत

अच्छा समय आने के संकेत – हर व्यक्ति जीवन में कभी न कभी कठिन परिस्थितियों से गुजरता है। ऐसे समय में हम कामना करते हैं कि यह दौर जल्द खत्म हो और अच्छे दिनों की शुरुआत हो। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार अच्छा समय शुरू होने से पहले हमें कुछ संकेत मिलते हैं, आज हम आपको इन संकेतों के बारे में जानकारी देंगे। अगर आपको भी ये संकेत मिले तो समझ लें कि आपके जीवन में कुछ अच्छा होने वाला है। तो आइये जानते है अच्छा समय आने के संकेत –

अच्छा समय आने के संकेत – अच्छे दिन आने के शुभ संकेत

1) अगर आपको पानी से भरा कोई बर्तन दिख जाए

जल को भगवान विष्णु से जोड़कर देखा जाता है। इसके अलावा ज्योतिष में यह शुभ ग्रह चंद्रमा का भी प्रतीक है। ऐसे में अगर आपको कभी सड़क पर चलते समय पानी से भरा कोई बर्तन दिख जाए तो यह एक शुभ संकेत माना जाता है। पानी से भरा बर्तन देखने के बाद आपको कोई शुभ समाचार मिल सकता है, या कुछ ऐसा घटित हो सकता है जो आपके जीवन में सकारात्मक बदलाव लाएगा।

2) हाथों में खुजली

यदि किसी पुरुष के दाहिने हाथ और किसी महिला के बाएं हाथ में बार-बार खुजली होती है तो यह भी एक शुभ संकेत माना जाता है। ऐसा होने पर धन संबंधी परेशानियां खत्म हो जाती हैं और अचानक धन लाभ के योग भी बन सकते हैं। हाथों में खुजली होने का मतलब यह भी है कि आपके जीवन का बुरा दौर खत्म होने वाला है और आप आर्थिक मोर्चे पर सफल हो सकते हैं।

3) झाड़ू का बार-बार दिखना

अगर आपको बार-बार घर के बाहर झाड़ू दिख जाए तो समझ लीजिए कि मां लक्ष्मी की कृपा आप पर होने वाली है। झाड़ू को देवी लक्ष्मी का प्रतीक माना जाता है इसलिए कई बार झाड़ू का दिखना इस बात का संकेत देता है कि आपको आर्थिक लाभ हो सकता है। अगर आप पैसों से जुड़ी समस्याओं से जूझ रहे थे तो वह अब खत्म हो सकती है।

4) घर में काली चींटियों का आना

काली चींटियाँ शुभता का प्रतीक मानी जाती हैं। यदि आपको अपने घर में काली चींटियाँ आती हुई दिखाई दें तो यह अच्छे दिन आने का संकेत है। अगर आपको अपने घर की दीवार पर चींटियों का समूह चढ़ता हुआ दिखाई दे तो आपको करियर और बिजनेस में तरक्की मिल सकती है। हालाँकि आपको अपने घर में आई चींटियों को मारने से बचना चाहिए, इसके विपरीत आपको उन पर आटा या चीनी फेंकना चाहिए।

5) शंख की ध्वनि

अगर आपको सुबह के समय शंख की आवाज सुनाई दे तो यह आपके अच्छे दिनों की शुरुआत का प्रतीक माना जाता है। आपके सामने जो चुनौतियाँ आ रही थीं, वे दूर हो सकती हैं और आपको जीवन में स्थिरता देखने को मिल सकती है।

6) सुगंध महसूस होना

अगर आपको कोई अनजानी खुशबू महसूस हो तो समझ जाइए कि कोई सकारात्मक ऊर्जा आपके साथ है और अगर ऐसा होता है तो आपके जीवन में भी अच्छे बदलाव आने शुरू हो सकते हैं। आपको कोई बड़ी उपलब्धि भी हासिल हो सकती है।

7) स्वप्न में मन्त्र सुनाई देना

अगर आप सपने में मंत्र सुनते हैं तो यह बहुत ही अच्छा सपना माना जाता है। इसका मतलब यह है कि असल जिंदगी में आप सफलता की राह पर हो सकते हैं और कुछ अच्छे बदलाव देखने को मिल सकते हैं।

8) ब्रह्म मुहूर्त में जागना

बहुत से लोग ऐसे होते हैं जिनकी नियमित रूप से जागने से पहले अपनी आंखें खुल जाती हैं। अगर आप यह देख पा रहे हैं कि आपकी नींद ब्रह्म मुहूर्त यानी सुबह 3 से 5 बजे के बीच खुल रही है तो आपके जीवन में बहुत बड़ा बदलाव आने वाला है। इसका मतलब है कि आपको जीवन में एक योग्य मार्ग मिलने वाला है। इसलिए आपको पहले से ही यह आभास हो जाना चाहिए कि आपके जीवन में कुछ अच्छा होने वाला है।

9) अचानक खुश होना

कई बार आपने देखा होगा कि आपको अचानक खुश होने का मन करने लगता है। आपको समझ जाना चाहिए कि भगवान आपको कुछ शुभ संकेत दे रहे हैं। इस समय आप जिस तरह खुश रहने का मन कर रहे हैं। वैसे ही भगवान आपके जीवन में भी जल्द ही ख़ुशी के पल लाने वाले हैं। आपको ख़ुशी का अनुभव होने वाला है। आपने अपने जीवन में जो भी दुख देखा है वह जल्द ही खत्म हो जाएगा। ऐसे समय में आपका मन प्रसन्न हो जाता है।

10) गौ माता का आगमन

यदि गौ माता प्रतिदिन आपके घर आ रही है या आपसे भोजन मांग रही है तो यह बहुत ही शुभ संकेत है। अगर आपके घर में पशु-पक्षी घोंसला बना रहे हैं तो यह भी बहुत शुभ संकेत माना जाता है। इसके अलावा अगर आपके घर के आसपास पक्षियों की चहचहाहट दिन-ब-दिन बढ़ती जा रही है तो यह संकेत भी आपके जीवन में जल्द ही सकारात्मक बदलाव लाने वाला है।

11) घर में शिशुओं का होना

ऐसा कहा जाता है कि बच्चों में भगवान का वास होता है। अगर छोटे बच्चे या शिशु आपको देखकर अचानक मुस्कुरा दें या आपसे कुछ सकारात्मक कहें तो यह इस बात का संकेत है कि जीवन में सकारात्मक चीजें होने वाली हैं।

12) कर्जदार होना

कई बार आपने देखा होगा कि आप कर्जदार हो गए हैं और अचानक आपको कर्ज से मुक्ति का रास्ता मिल गया है तो यह भगवान का एक सकारात्मक संकेत है। या फिर पैसों के लेन-देन में कोई फैसला आपके पक्ष में आता है तो यह भी जीवन के लिए एक अच्छा संकेत है। धन के अलग-अलग स्रोत होना भी ईश्वर का लक्षण है। इससे पता चलता है कि जीवन की आर्थिक परेशानियां खत्म होने वाली हैं। आपके जीवन में बहुत तेजी से पैसा आने वाला है।

13) शरीर के अंगों का फड़कना

पुरुषों में दाहिने अंग का फड़कना बहुत शुभ माना जाता है। चाहे वो दाहिनी आंख हो या दाहिना हाथ। यह इस बात का संकेत है कि आपकी ताकत बढ़ने वाली है। इसके विपरीत अगर महिलाओं के शरीर का बायां हिस्सा फड़कता है तो यह एक अच्छा संकेत है। यानि महिलाओं में बायां अंग फड़कना शुभ संकेत माना जाता है और पुरुषों में दायां अंग फड़कना शुभ संकेत माना जाता है।

Leave a Comment

You cannot copy content of this page