आज का राशिफल 29 मार्च 2025 (Aaj Ka Rashifal 29 March 2025) – दिन आपके लिए आमदनी में वृद्धि वाला रहेगा। जीवनसाथी से आपको कोई सरप्राइज गिफ्ट मिल सकता है। अगर परिवार में लंबे समय से कुछ परेशानियां चल रही थीं तो वे भी काफी हद तक सुलझ जाएंगी।
मेष दैनिक राशिफल
आज आपको अपने ससुराल पक्ष से किसी से आर्थिक मदद मिल सकती है, जिससे आप अपने व्यापार को आगे बढ़ाने की कोशिश में लगे रहेंगे। अगर कोई प्रॉपर्टी डील अटकी हुई थी तो वो भी फाइनल हो सकती है। आईटी सेक्टर से जुड़े लोगों को अच्छा इंक्रीमेंट मिलेगा। आपको अपने अनावश्यक खर्चों पर नियंत्रण करने पर थोड़ा ध्यान देना होगा ताकि आप अपने भविष्य के लिए अच्छा निवेश कर सकें। व्यापार में किसी से उधार न लें।
वृष दैनिक राशिफल
आज का दिन आपके लिए चिंताजनक रहने वाला है। व्यापार में आपको कुछ सकारात्मक परिणाम मिलेंगे। अपने महत्वपूर्ण कामों को कल पर टालने से बचें। परिवार में किसी सदस्य की तबीयत खराब होने की वजह से भागदौड़ अधिक रहेगी। आप अपनी जरूरत की चीजों की खरीदारी कर सकते हैं। संतान की तरक्की देखकर आप खुश होंगे। लंबे समय के बाद किसी पुराने दोस्त से मिलने का मौका मिलेगा, ऐसे में आपको पुराने गिले-शिकवे नहीं निकालने चाहिए।
मिथुन दैनिक राशिफल
आज का दिन आपके लिए आमदनी में वृद्धि वाला रहेगा। जीवनसाथी से आपको कोई सरप्राइज गिफ्ट मिल सकता है। अगर परिवार में लंबे समय से कुछ परेशानियां चल रही थीं तो वे भी काफी हद तक सुलझ जाएंगी। सभी सदस्य एकजुट नजर आएंगे। आपके घर में किसी शुभ उत्सव की तैयारियां हो सकती हैं। विद्यार्थी किसी प्रतियोगिता में भाग लेंगे। प्रेम जीवन जी रहे लोग अपने साथी की भावनाओं का पूरा सम्मान करेंगे। आप कहीं घूमने जा सकते हैं।
कर्क दैनिक राशिफल
कार्यक्षेत्र में आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। आपके बॉस को आपके सुझाव काफी पसंद आएंगे। आपको छोड़ी हुई नौकरी का ऑफर भी मिल सकता है। राजनीति में काम करने वाले लोगों को जनसमर्थन में बढ़ोतरी मिलेगी। परिवार के किसी सदस्य की कही कोई बात आपको बुरी लगेगी, लेकिन फिर भी आप उनसे कुछ नहीं कहेंगे। विद्यार्थियों के कुछ नए प्रयास बेहतर रहेंगे। आपको अपने बच्चे से किया वादा पूरा करने की जरूरत है।
सिंह दैनिक राशिफल
आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। वरिष्ठ सदस्यों से आपको पूरा मार्गदर्शन मिलेगा। लेन-देन से जुड़े मामलों में अगर कोई डील अटकी हुई थी तो वह भी फाइनल हो जाएगी। आपको किसी भी काम में सोच-समझकर ही निवेश करना होगा। नया बिजनेस शुरू करने का आपका सपना पूरा हो सकता है। आपका जीवनसाथी आपके साथ कंधे से कंधा मिलाकर चलेगा। आपको अपनी आर्थिक स्थिति को लेकर ज्यादा टेंशन लेने की जरूरत नहीं है, क्योंकि आपको कोई पैतृक संपत्ति मिल सकती है।
कन्या दैनिक राशिफल
आज का दिन आपके लिए मिला-जुला रहने वाला है। आपको किसी धार्मिक और सामाजिक कार्यक्रम में शामिल होने का मौका मिलेगा। अगर कोई मित्र आपको निवेश करने की सलाह देता है तो आपको सोच-समझकर ही उसमें निवेश करना चाहिए। बच्चों की पढ़ाई में कुछ दिक्कतें महसूस होंगी। जीवनसाथी के साथ कहीं घूमने जा सकते हैं। परिवार में कोई नया मेहमान आ सकता है। आपके मन में कुछ नया काम करने की इच्छा जागृत होगी।
तुला दैनिक राशिफल
आज आपको अपने स्वास्थ्य पर पूरा ध्यान देना होगा। किसी करीबी से मिलने का मौका मिलेगा। प्रेम जीवन जी रहे लोगों के बीच अगर किसी बात को लेकर दूरियां थी तो वह भी दूर हो जाएगी। आप अपने किसी शौक को अपने घर ला सकते हैं। पारिवारिक जीवन में चल रही परेशानियां आपको परेशान कर सकती हैं। अगर आप किसी बात को लेकर तनाव में थे तो उसे भी दूर करने का प्रयास करेंगे।
वृश्चिक दैनिक राशिफल
आज का दिन आपके लिए लाभदायक रहेगा। आपको अपने कीमती सामान की सुरक्षा करनी होगी और अपने खर्चों पर पूरा ध्यान देना होगा। जो लोग विदेश से व्यापार कर रहे हैं उन्हें कोई अच्छी खबर सुनने को मिल सकती है। आपकी साझेदारी में कोई डील फाइनल होगी। लंबे समय के बाद किसी पुराने मित्र से मिलकर आप खुश होंगे। कुछ नया करने की आपकी इच्छा जागृत हो सकती है।
धनु दैनिक राशिफल
आज आपको अपनी वाणी और व्यवहार पर नियंत्रण रखना होगा। नौकरी बदलने की योजना बना रहे लोग किसी दूसरी जगह आवेदन कर सकते हैं। ससुराल पक्ष से किसी से आपको धन लाभ होने की संभावना है। अगर आपके आस-पड़ोस में कोई विवाद उत्पन्न होता है, तो उसमें न उलझें। अगर आपको अपने बच्चे के करियर को लेकर कोई तनाव था, तो वह भी दूर हो जाएगा। आप दोस्तों के साथ मौज-मस्ती में कुछ समय बिताएंगे।
मकर दैनिक राशिफल
आज का दिन आपके लिए खुशियों भरा रहेगा। आपकी कमाई के अवसर दूर रहेंगे। आपको अपने अनुभवों का पूरा लाभ मिलेगा। अपने बच्चे की संगति पर विशेष ध्यान दें, अन्यथा परेशानियां बढ़ सकती हैं। घूमते-फिरते आपको कोई महत्वपूर्ण जानकारी मिल सकती है। राजनीति में काम करने वाले लोगों को कुछ सार्वजनिक बैठकें करने का मौका मिलेगा। आपकी आय के स्रोत बढ़ेंगे। आपके मन में प्रेम और सहयोग की भावना बनी रहेगी।
कुंभ दैनिक राशिफल
आज आपको अच्छे काम के लिए समाज में काफी सम्मान मिलेगा। व्यापार में लंबे समय से चली आ रही समस्याओं से भी आपको काफी हद तक राहत मिलेगी। अगर पैसों की वजह से आपका कोई काम अटका हुआ था, तो उसके भी पूरा होने की संभावना है। एक साथ कई काम करने की वजह से आप बेचैन हो सकते हैं। आप अपने बच्चे का एडमिशन किसी कोर्स में करवाने के लिए भागदौड़ में व्यस्त रहेंगे। आपको कुछ महत्वपूर्ण पारिवारिक मुद्दों पर चर्चा करनी होगी।
मीन दैनिक राशिफल
आज आपको अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखना होगा, क्योंकि मौसम आपके स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव डाल सकता है और आपको अत्यधिक लाभ के चक्कर में किसी गलत योजना में पैसा नहीं लगाना चाहिए। आपकी कोई भी बात कार्यस्थल पर विवाद का कारण बन सकती है। आपको अपने परिवार में किसी सदस्य के करियर से संबंधित महत्वपूर्ण निर्णय के बारे में सोचना होगा। आपका कोई सहकर्मी आपके खिलाफ कोई साजिश रच सकता है।