आज का राशिफल 28 मार्च 2025 (Aaj Ka Rashifal 28 March 2025) – दिन आपके लिए अपने जरूरी खर्चों पर ध्यान देने का रहेगा। भाई-बहनों का पूरा सहयोग मिलेगा। दांपत्य जीवन में चल रही परेशानियां आपको परेशान करेंगी। लंबे समय के बाद किसी दूर के रिश्तेदार से मिलने का मौका मिलेगा।
मेष दैनिक राशिफल
आज का दिन आपके प्रभाव और यश में वृद्धि लेकर आने वाला है। सामाजिक क्षेत्रों में आपकी काफी रुचि रहेगी। परिवार के किसी सदस्य से अनबन होने की संभावना है। आप अपने जीवनसाथी को शॉपिंग पर ले जा सकते हैं, जिसमें आपको अपनी जेब का ख्याल रखना होगा। आपकी आय के स्रोत बढ़ेंगे। आपके मन में प्रेम और सहयोग की भावना बनी रहेगी। आप दोस्तों के साथ किसी मनोरंजन कार्यक्रम में शामिल हो सकते हैं।
वृषभ दैनिक राशिफल
आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। जीवनसाथी से आपको कोई सरप्राइज गिफ्ट मिल सकता है। अगर आप बिजनेस में किसी से लोन का लेन-देन करते हैं तो आपकी परेशानी बढ़ेगी। कुछ नया करने की आपकी इच्छा जागृत हो सकती है। लंबे समय के बाद किसी पुराने मित्र से मिलकर आप खुश होंगे। विदेश से बिजनेस कर रहे लोगों को कोई अच्छी खबर सुनने को मिल सकती है।
मिथुन दैनिक राशिफल
आज का दिन आपके लिए लंबे समय से रुके हुए कार्यों को पूरा करने का रहेगा। नौकरी में मनचाहा काम मिलने से आप खुश रहेंगे। किसी जरूरतमंद की मदद के लिए भी आप आगे आएंगे। धार्मिक कार्यों में आपकी काफी रुचि रहेगी। पारिवारिक समस्याओं को लेकर आप थोड़े तनाव में जरूर रहेंगे। टेंडर मिलने में दिक्कत आ सकती है। आप अपने व्यापार को विदेश ले जाने का प्रयास करेंगे।
कर्क दैनिक राशिफल
आज का दिन आपके लिए बुद्धि और विवेक से निर्णय लेने का रहेगा। नई प्रॉपर्टी खरीदते समय आपको उसके चल और अचल पहलुओं की स्वतंत्र रूप से जांच करनी होगी। परिवार के किसी सदस्य से मनमुटाव की स्थिति बन सकती है। आपको अपने किसी विरोधी के बहकावे में नहीं आना है। आपका कोई पुराना लेन-देन खत्म होगा। घूमते-फिरते आपको कोई महत्वपूर्ण जानकारी मिलेगी। छोटे बच्चों के साथ मनोरंजन के कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे।
सिंह दैनिक राशिफल
आज का दिन आपके लिए खुशियों भरा रहने वाला है। अगर आपकी कोई पसंदीदा और कीमती चीज खो गई है तो उसके वापस मिलने की पूरी संभावना है। किसी भी काम को लेकर आपको धैर्य और संयम रखना होगा। कोई नया काम करने की इच्छा जागृत हो सकती है। आपका कोई पुराना लेन-देन आपके लिए सिरदर्द बन सकता है। छात्र छात्रवृत्ति से संबंधित परीक्षा की तैयारी कर सकते हैं। पिता की कही कोई बात आपको बुरी लग सकती है।
कन्या दैनिक राशिफल
आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। किसी भी बात को लेकर मन में नकारात्मक विचार न रखें। प्रॉपर्टी को लेकर कोई बड़ा विवाद खड़ा हो सकता है। आपको अपने काम पर पूरा ध्यान देना होगा। आपको अपनी आय और व्यय के बीच संतुलन बनाए रखने की जरूरत है। बच्चों की पढ़ाई में आ रही समस्याओं को दूर करने के लिए आप उनके शिक्षकों से बात कर सकते हैं। तेज गति से चलने वाले वाहनों के प्रयोग को लेकर आपको सावधान रहना होगा।
तुला दैनिक राशिफल
आज का दिन आपके लिए खुशियों भरा रहने वाला है। मान-सम्मान में वृद्धि होने से प्रसन्नता रहेगी। परिवार में किसी शुभ व मांगलिक कार्यक्रम के आयोजन से माहौल खुशनुमा रहेगा। परिवार के सदस्यों के साथ आप खुशनुमा समय बिताएंगे। संतान के करियर में अच्छी उछाल देखने को मिलेगी। किसी नए काम में आपकी रुचि जागृत हो सकती है। विद्यार्थी अपनी पढ़ाई को लेकर थोड़े चिंतित रहेंगे।
वृश्चिक दैनिक राशिफल
आज का दिन आपके लिए अपने जरूरी खर्चों पर ध्यान देने का रहेगा। भाई-बहनों का पूरा सहयोग मिलेगा। दांपत्य जीवन में चल रही परेशानियां आपको परेशान करेंगी। लंबे समय के बाद किसी दूर के रिश्तेदार से मिलने का मौका मिलेगा। संतान के करियर को लेकर आप कोई बड़ा फैसला ले सकते हैं। आपको अपनी मां से किया वादा भी पूरा करना होगा। आप अपने घर में कोई नया वाहन ला सकते हैं।
धनु दैनिक राशिफल
आज आप अपनी सुख-सुविधाओं को बढ़ाने में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे। आपके धन में भी वृद्धि होगी। कार्यक्षेत्र में अगर कोई परेशानी चल रही थी तो वह भी दूर हो जाएगी। आपकी आमदनी में वृद्धि होगी। आपको अपनी जिम्मेदारियों से घबराने की जरूरत नहीं है, पारिवारिक समस्याएं फिर से सिर उठाएंगी। किसी नए काम में आपकी रुचि जागृत हो सकती है। पिता के स्वास्थ्य को लेकर आप चिंतित रहेंगे।
मकर दैनिक राशिफल
आज का दिन आपके लिए मिला-जुला रहने वाला है। आप अपने दोस्तों के साथ पार्टी आदि करने की योजना बनाएंगे। संतान पक्ष से आपको कोई शुभ समाचार मिल सकता है। आपका मन बेतरतीब कामों में लगेगा। छात्रों को कोई नया कोर्स करने की इच्छा हो सकती है। आपको किसी कानूनी मामले में जल्दबाजी नहीं दिखानी है। आपको कोई नई संपत्ति मिलेगी।
कुंभ दैनिक राशिफल
आज का दिन आपके लिए मिला-जुला रहने वाला है। व्यापार में आपको किसी लंबे समय से रुके हुए काम में सफलता मिल सकती है। जीवनसाथी के साथ संबंधों में आपको तालमेल बनाए रखने की जरूरत है। आपको अपने स्वास्थ्य पर पूरा ध्यान देना चाहिए। एक साथ कई काम होने से आपका ध्यान भटक सकता है। आप अपने व्यापार में कुछ नई योजनाएं शुरू करने की योजना बना सकते हैं।
मीन दैनिक राशिफल
आज का दिन आपके लिए खुशियों से भरा रहने वाला है। आप परिवार के सदस्यों के साथ बातचीत में कुछ समय बिताएंगे, जिससे पुरानी यादें ताजा होंगी। जीवनसाथी को नई नौकरी मिलने से माहौल खुशनुमा रहेगा। आपकी संतान आपकी उम्मीदों पर खरा उतरेगी। आपके मन में प्रेम और सहयोग की भावना बनी रहेगी। कोई भी फैसला बुद्धि और विवेक से लेंगे तो आपके लिए बेहतर रहेगा।