आज का राशिफल 26 मार्च 2025 (Aaj Ka Rashifal 26 March 2025) – लंबे समय के बाद किसी पुराने मित्र से मुलाकात होगी। जो लोग सिंगल हैं, उन्हें अपने पार्टनर से मिलने का मौका मिलेगा। आपको किसी विरोधी की बातों में आने से बचना होगा।
मेष दैनिक राशिफल
आज का दिन मेष राशि वालों के लिए कामकाज के लिहाज से अच्छा रहने वाला है। आप कामकाज में व्यस्त रहेंगे और अपनी व्यावसायिक योजनाओं को आगे बढ़ाएंगे। बच्चे किसी नए कोर्स में दाखिला ले सकते हैं। आपके आस-पड़ोस में किसी बात को लेकर बहस होने की संभावना है। अपना कोई भी काम किसी और पर न छोड़ें और घर में कोई नया इलेक्ट्रॉनिक सामान ला सकते हैं।
वृष दैनिक राशिफल
वृष राशि वाले अपने शत्रुओं पर आसानी से विजय प्राप्त कर सकेंगे। दांपत्य जीवन में चल रही परेशानियों से मुक्ति मिलेगी। अगर आपके कामकाज में परेशानियां आ रही थीं, तो वे भी दूर होंगी। लंबे समय के बाद किसी पुराने मित्र से मुलाकात होगी। जो लोग सिंगल हैं, उन्हें अपने पार्टनर से मिलने का मौका मिलेगा। आपको किसी विरोधी की बातों में आने से बचना होगा।
मिथुन दैनिक राशिफल
मिथुन राशि वालों पर काम का काफी दबाव रहेगा। परिवार के लोगों से आपको पूरा सहयोग मिलेगा। राजनीतिक और सामाजिक कार्यक्रमों में शामिल होने का मौका मिलेगा। परिवार के लोगों के साथ कोई मांगलिक कार्यक्रम करने की योजना बना सकते हैं। कोई भी नया काम शुरू करने से पहले आपको सोच-समझकर काम करना होगा। कार्यक्षेत्र में कोई आपको गुमराह करने की कोशिश कर सकता है।
कर्क दैनिक राशिफल
कर्क राशि के जातकों के लिए आज का दिन ऊर्जा से भरपूर रहने वाला है। अगर आप साझेदारी में कोई काम करते हैं तो यह आपके लिए अच्छा रहेगा। किसी धार्मिक कार्यक्रम में शामिल होने का मौका मिलेगा। आपके आस-पास का माहौल खुशनुमा रहेगा। आपको बिना वजह किसी बात पर गुस्सा नहीं करना है। प्रेम जीवन जी रहे लोगों का अपने पार्टनर के साथ अच्छा तालमेल रहेगा। आपका कोई पुराना लेन-देन निपट जाएगा।
सिंह दैनिक राशिफल
सिंह राशि के जातकों के लिए आज का दिन मिला-जुला रहने वाला है। अगर आपकी कोई डील लंबे समय से अटकी हुई थी तो वह भी फाइनल हो सकती है। अगर आपको अपने काम में कुछ दिक्कतें आ रही थीं तो वह भी दूर हो जाएंगी। आपको अपने बच्चे के स्वास्थ्य पर पूरा ध्यान देना होगा। परिवार में छोटों की गलतियों को नजरअंदाज करके माहौल को शांतिपूर्ण बनाने की कोशिश करनी होगी। परिवार के किसी सदस्य के लिए विवाह का प्रस्ताव आ सकता है।
कन्या दैनिक राशिफल
कन्या राशि के जातकों के लिए आज का दिन चिंताओं से मुक्ति पाने वाला रहेगा। कामकाज को लेकर आप अपने भाइयों से सलाह ले सकते हैं। अगर आप अपनी आय और व्यय में संतुलन बनाकर चलेंगे तो आपके लिए बेहतर रहेगा। व्यापार में आपको कोई योजना बनानी पड़ेगी। स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव के कारण आपका मन परेशान रहेगा। समाज में आपका मान-सम्मान और बढ़ेगा। कोई भी महत्वपूर्ण जानकारी किसी से शेयर न करें।
तुला दैनिक राशिफल
संपत्ति संबंधी मामलों में तुला राशि के जातकों के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है। जीवनसाथी से आपको भरपूर सहयोग मिलेगा। अपने बढ़ते खर्चों पर नियंत्रण रखने का प्रयास करें। किसी पुराने लेन-देन से आपको छुटकारा मिलेगा। आप अपने घर में पूजा-पाठ का आयोजन कर सकते हैं। यात्रा पर जाते समय आपको सावधान रहना होगा। आपके शौक बढ़ेंगे।
वृश्चिक दैनिक राशिफल
वृश्चिक राशि के जातकों के लिए आज का दिन सुख-सुविधाओं में वृद्धि लेकर आने वाला है। धार्मिक कार्यों में आपकी काफी रुचि रहेगी। पारिवारिक जीवन में सामंजस्य बनाए रखना होगा। मन में कुछ उलझन होने के बावजूद आप अपने काम समय पर निपटाने की कोशिश करेंगे। आपका कोई पुराना मित्र लंबे समय के बाद आपसे मिलने आ सकता है। आपको किसी विरोधी की बातों में आने से बचना होगा।
धनु दैनिक राशिफल
धनु राशि के जातकों को कुछ नए संपर्कों से लाभ होगा। आप अपनी पारिवारिक जिम्मेदारियों को आसानी से पूरा कर पाएंगे। तकनीकी क्षेत्र में काम करने वाले लोगों की परेशानियां बढ़ेंगी। आपको किसी की सुनी-सुनाई बातों पर भरोसा करने से बचना होगा। आपका कोई पुराना लेन-देन निपट जाएगा। आप किसी जरूरतमंद व्यक्ति की मदद करेंगे, जिससे आपको मानसिक शांति मिलेगी। आप लंबित कामों को पूरा करने का भी प्रयास करेंगे।
मकर दैनिक राशिफल
मकर राशि वालों की आय के स्रोत बढ़ेंगे। आपको आर्थिक योजनाओं पर पूरा ध्यान देना होगा। परिवार के किसी सदस्य के विभाग में आ रही बाधा दूर होगी। आप नई नौकरी की तलाश कर सकते हैं। घूमते-फिरते आपको कोई महत्वपूर्ण जानकारी मिलेगी। छात्रों की लापरवाही की आदत के कारण पढ़ाई में दिक्कतें बढ़ेंगी। आपको किसी पुराने मित्र की याद आ सकती है।
कुंभ दैनिक राशिफल
कुंभ राशि वालों के लिए आज का दिन प्रभाव और यश में वृद्धि लेकर आने वाला है। दांपत्य जीवन में आपको सामंजस्य बनाकर चलने की जरूरत है। आप अपने मनपसंद भोजन का आनंद लेंगे और कार्यस्थल पर किसी काम के लिए आपको सम्मान मिल सकता है। सामाजिक कार्यक्रमों से जुड़े लोगों की छवि सुधरेगी और उनका जनसमर्थन भी बढ़ेगा। आपके बच्चे आपकी कोई इच्छा पूरी कर सकते हैं।
मीन दैनिक राशिफल
मीन राशि वालों के लिए आज का दिन खर्चों से भरा रहने वाला है। आपके मान-सम्मान में वृद्धि होगी। अगर आप साझेदारी में कोई व्यापार कर रहे हैं तो उसमें कुछ परेशानी आने की संभावना है। किसी से बेवजह झगड़ा हो सकता है। किसी को भी पैसे उधार देने से बचें। आपकी आय के स्रोत बढ़ेंगे, जिससे आप खुश रहेंगे। आपके कुछ नए विरोधी आपको परेशान कर सकते हैं।