ऐसी बीवी के इशारों पर नाचते हैं पति, बने रहते है जोरू के गुलाम

धार्मिक महिला - चाणक्य नीति के अनुसार अगर स्त्री धार्मिक है और भगवान की पूजा अर्चना करती है तो घर परिवार में खुशी बनी रहती है। ये परिवार के बीच विश्वास को मजबूत करता है। 

ऐसी स्त्री अच्छे बुरे वक्त में आसानी से और दृढ़ता के साथ खड़ी रहती है और बुरे से बुरे वक्त में भगवान के सहारे दूसरे परिवार के सदस्यों को भी सहारा देती है। 

ऐसी स्त्री प्रकृति से भी सकारात्मकता लिए होती है और पुरुष को भी आध्यात्म की तरफ ले जाती है जो कि मानसिक रूप से शांति देने वाला होता है। 

मीठा बोलने वाली महिला - ऐसी स्त्री जो साफ और मीठा बोलती है, जो ध्यान रखती है किसी उसकी कही गई बातें किसी को चुभ भी सकती है। वो एक अच्छी पत्नी बनती हैं।

ऐसी स्त्री परिवार में सुख-शांति की कारक होती हैं और पुरूष को भी परिवार के प्रति समर्पित करने की शक्ति रखती है। 

ऐसी स्त्री का परिवार हमेशा सयुक्त होता है जिसमें कोई लड़ाई झगड़ा नहीं होता है और समृद्धि बनी रहती है। 

ऐसी पत्नी पाकर पुरूष भी भावनात्मक रूप से मजबूत होता है। पत्नी की सारी बातें भी मानता है। 

संभलकर खर्च करने वाली - ऐसी स्त्री जो बचत करती है, हमेशा धन को संचित करती है। ऐसी स्त्री परिवार के छिपे खजाने के तरह होती है।

जो बुरे वक्त में बचत से ही घर को बचा लेती है। ऐसी स्त्री के आगे हमेशा पुरूष झुका रहता है।