लगने को है सूर्य ग्रहण, भारत में कब, कितने बजे दिखेगा

इस साल का जो दूसरा सूर्य ग्रहण पड़ रहा है, वह 25 अक्टूबर को होगा। सूर्य ग्रहण का सूतक 12 घंटे पहले लग जाएगा। 

भारत में ये सूर्य ग्रहण दिन में 2 बजकर 29 मिनट से आरंभ हो जाएगा और लगभग 4 घंटे 3 मिनट तक चलेगा। 

इस बार सूर्यास्त होने के बाद भी ग्रहण होगा।  शाम 6 बजकर 32 मिनट पर ग्रहण की समाप्ति होगी। 

साल का यह अंतिम सूर्य ग्रहण  यूरोप, नॉर्थ ईस्ट अफ्रीका और वेस्ट एशिया में दिखेगा। 

भारत की बात करें तो साल के इस अंतिम सूर्य ग्रहण को नई दिल्ली, बेंगलुरू, कोलकाता, चेन्नई, उज्जैन, वराणसी  और मथुरा में दिखाई देगा। 

जबकि, मेघालय के दाईं और असम राज्य के गुवाहाटी के आसपास के बाएं हिस्सों में ये सूर्य ग्रहण नजर नहीं आएगा। 

इस सूर्यग्रहण का प्रभाव संपूर्ण भारत में सभी लोगों के ऊपर यह विशेष तौर पर पड़ने वाला है। यह सूर्य ग्रहण भोम मासी अमावस्या पर पड़ रहा है।