कब लग रहा है साल का अंतिम चंद्र ग्रहण? जाने समय और सूतक काल

पंचांग के मुताबिक, साल 2022 का दूसरा चंद्र ग्रहण 8 नवमबर को लगेगा। 

यह भारतीय समय के अनुसार 8 नवंबर, दिन मंगलवार को दोपहर बाद 1 बजकर 32 मिनट से शाम 7 बजकर 27 बजे तक रहेगा। 

वर्ष 2022 का दूसरा चंद्रग्रहण भारत समेत दक्षिणी/पूर्वी यूरोप, एशिया, ऑस्ट्रेलिया, उत्तरी अमेरिका, दक्षिणी अमेरिका, पेसिफिक, अटलांटिक और हिंद महासागर में नजर आयेगा। 

इसलिए इस चंद्रग्रहण का प्रभाव भारत पर भी पड़ेगा। 

इस चंद्र ग्रहण का प्रभाव भारत समेत दक्षिणी/पूर्वी यूरोप, एशिया, ऑस्ट्रेलिया, उत्तरी अमेरिका, दक्षिणी अमेरिका, पेसिफिक, अटलांटिक और हिंद महासागर पर पड़ेगा।

हिंदू पंचांग के अनुसार, चंद्र ग्रहण का सूतक काल ग्रहण लगने के 9 घंटे पहले से शुरू होता है। 

साल का दूसरा चंद्र ग्रहण भारत में दिखाई देगा। इसलिए भारत में इस चंद्र ग्रहण का धार्मिक प्रभाव और सूतक मान्य होगा।