दीपावली के दूसरे दिन लगेगा सूर्य ग्रहण

25 अक्टूबर को सूर्य ग्रहण लगेगा। यह सूर्य ग्रहण दीपावली के दूसरे दिन ही लगेगा।

सूर्य ग्रहण पूरे भारत में दिखाई देगा। कार्तिक मास की अमावस्या को पड़ने वाले खंडग्रास सूर्य ग्रहण लोकाचार और सूतक काल मान्य होगा।

25 अक्टूबर शाम 4.42 बजे से सूर्य ग्रहण लगेगा। सूर्य ग्रहण का मध्य काल शाम 5.14 बजे और मोक्ष काल शाम 5.22 बजे होगा।

यह सूर्यग्रहण पूरे भारत में दिखेगा। इसके अतिरिक्त एशिया, अफ्रीका व यूरोप समेत कई देशों में भी सूर्यग्रहण दिखेगा।

सूतक काल ग्रहण लगने से आठ घंटे पहले से शुरू हो जाएगा। सूर्यग्रहण के दौरान धार्मिक मान्यताएं का पालन करना चाहिए।

खाना, पीना, पढ़ना, पढ़ाना, सोना वर्जित। घर के मंदिर का पट न खोलें। पका भोजन रखा हो तो उसे ग्रहण के बाद न खाएं। गर्भवती महिलाएं न सोएं न ही कोई वस्तु काटें और न सिलें।

ग्रहण शुरू होने पहले स्नान कर साधना करें। ग्रहण के बाद स्नान फिर दान जरूरी। सूर्यग्रहण काल में सूर्य भगवान की उपासना श्रेयस्कर। खाद्य पदार्थ में तुलसी की पत्ती डालें।

सूतक एवं ग्रहणकाल में मूर्ति स्पर्श न करें। बुजुर्ग, रोगी, बालक व गर्भवती को जरूरी हो तो दवा दें।