लगने को साल का आखिरी सूर्य ग्रहण 

साल 2022 का आखिरी सूर्य ग्रहण 25 अक्टूबर 2022 को लगने वाला है। 

यह ग्रहण आंशिक सूर्य ग्रहण है जो 2022 का दूसरा सूर्य ग्रहण होगा। 

ग्रहण मुख्य रूप से यूरोप, उत्तर-पूर्वी अफ्रीका और पश्चिम एशिया के कुछ हिस्सों से दिखाई देगा। 

भारत में ग्रहण नई दिल्ली, बेंगलुरु, कोलकाता, चेन्नई, उज्जैन, वाराणसी, मथुरा में दिखाई देगा, यह भी बताया जा रहा है कि पूर्वी भारत को छोड़कर सारे भारत में इस सूर्य ग्रहण को देखा जा सकता है। 

साल का ये आखिरी सूर्य ग्रहण भारतीय समयानुसार दोपहर 2 बजकर 29 मिनट से आरंभ हो जाएगा और शाम 6 बजकर 32 मिनट पर ग्रहण समाप्त होगा। ये सूर्य ग्रहण लगभग 4 घंटे 3 मिनट तक चलेगा। 

इस बार सूर्यास्त होने के बाद भी ग्रहण होगा।  जबकि भारत में इस सूर्य ग्रहण को शाम 4 बजकर 22 मिनट से लेकर 5 बजकर 27 मिनट तक देखा जा सकेगा। 

इस बार भारत में आंशिक सूर्य ग्रहण दिखाई दे रहा है तो सूतक मान्य होगा। 

आंशिक सूर्य ग्रहण का सूतक 03:17 AM पर शुरू होगा और 05:43 PM पर खत्म होगा।